पूर्णिमा स्नान करने गई महिला नर्मदा में डूबी, रेकस्यू जारी
बरेली के बगलवाड़ा गांव की थी महिला, गोताखोर नदी में कर रहे सर्चिंग
रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । बुद्ध पूर्णिमा पर शुक्रवार को सुबह 4 बजे बरेली तहसील के बगलवाड़ा गांव के पास से निकली नर्मदा नदी में उस समय गांव की एक महिला डूब गई, जब वह पूर्णिमा पर्व पर अपनी सास के साथ नर्मदा नदी में स्नान करने के लिए पहुंची थी। नहाते समय यह महिला अचानक गहरे पानी में चली गई।
एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और उसने रेस्क्यू अभियान शुरू किया है। 24 घंटे से अधिक बीत जाने के बाद ही महिला की तलाश जारी है। बगलवाड़ा निवासी रुक्मणि बाई पत्नी सुंदर सिंह पुरविया अपनी सास के साथ नर्मदा में स्नान करने पहुंची थी। बहू के नदी में डूबने के बाद सास ने घाट पर मौजूद लोगों को बताया। इसकी जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई। मौके पर तहसीलदार रामजीलाल वर्मा और पुलिस दल भी पहुंच गया।
गांव के गोताखोरों ने भी नदी में महिला को खोजने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिल पाई।
सुबह से एनडीआरएफ की टीम लगातार सचिंग कर रही है।दौरान एसडीओपी राजीव जंगले, तहसीलदार रामजी लाल वर्मा, थाना प्रभारी आशीष सप्रे, पटवारी धर्मेंद्र मेहरा घटनास्थल पर पहुंचे। बरेली थाना प्रभारी आशीष सप्रे ने बताया कि महिला की तलाश जारी है।



