नवीन सत्र में भवन के अभाव में छात्राओं को कक्षाओं में बैठने की विकट समस्या उत्पन्न
पुराने भवनों में जान जोखिम में डालकर पढ़ने को मजबूर हैं छात्राएं
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । इस समय नवीन सत्र के प्रारंभ होने के साथ ही शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला गौरझामर में अध्ययनरत और नव प्रवेशी सहित करीब 1000 छात्राओं को इस वर्ष पुनः बरसात में भवन के अभाव में यहां की पुरानी खंडहर हो चुकी इमारतों में जान जोखिम में डालकर बैठने व पढ़ने को विवश होना पड़ रहा है। ग्राम के प्रबुद्ध नागरिकों अभिभावकों शाला विकास समिति एवं विद्यालय परिवार द्वारा यहां की शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के भविष्य को देखते हुए नवीन हायर सेकेंडरी भवन की मांग विधिवत प्रस्ताव भेजकर शासन से की गई थी जो अभी तक पूरी नहीं होने के कारण एक गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। इस दिशा में शासन की घोर उपेक्षा के कारण गौरझामर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के अभिभावकों में भारी असंतोष और आक्रोश व्याप्त है । गौरझामर की यह है सबसे महत्वपूर्ण व विकराल समस्या की तरफ शासन प्रशासन शीघ्र ध्यान दें जिससे भांजिओ का भविष्य उज्जवल हो सके।



