मध्य प्रदेश

भाजपा के बूथ विस्तार 2.0 कार्यक्रम में सिलवानी मंडल पश्चिम को मिला जिले में प्रथम स्थान

सिलवानी । भाजपा संगठन के द्वारा चलाए जा रहे बूथ विस्तार 2.0 कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संचालित करने व तय मापदंड को भाजपा मंडल पश्चिम सिलवानी के द्वारा द्वारा पूर्ण किया गया। बूथ विस्तार 2,0 में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के द्वारा सभी कार्यकर्ताओ को बधाई दी गई । भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला ने बताया कि पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत, जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा के निर्देशन में बूथ स्तर के सभी कार्यकर्ता जिसमें पंच परमेश्वर, अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलओ एवं संगठन को मजबूती देने वाले कार्यकर्ताओं की अपार मेहनत की वजह से रायसेन जिला का प्रथम स्थान का सम्मान मंडल सिलवानी को मिला। भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला ने सभी कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया। सिलवानी पश्चिम मंडल के रायसेन जिले में प्रथम आने पर सिलवानी विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत, जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला व कार्यकर्ताओ को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button