मध्य प्रदेश

उपयंत्री जाँच के घेरे में, नगरीय प्रशासन ने जारी किया स्थांतरण आदेश, उपयंत्री देवेंद्र व्यास 13 वर्षों से जमे रहें एक ही जगह अंगद के समान

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर ।

जबलपुर जिले के सिहोरा नगर पालिका परिषद में 13 वर्षो से एक ही जगह पर जमे हुए उपयंत्री का स्थांतरण आदेश जारी तो कर दिया पर सिहोरा क्षेत्र में कराये गये पीडब्लूडी कार्यालय के कई फाइलो का लेखा जोखा के साथ निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर जाँच करने की मांग अभी अधुरी रह गई और इन साहब का नगरीय प्रशासन मध्यप्रदेश विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया । विगत कई वर्षों से सिहोरा नगर पालिका परिषद अपनी पकड़ और विभाग के आला अफसरों की महरबानी से इन्होनें लगातार 13 वर्षों से विभाग में अंगद की तरह जमे हुये थे । विगत दिवस जब परिषद की बैठक में नगर के विकास, नाली निर्माण, रंगमंच व प्रधानमंत्री आवास योजनाओं को लेकर वार्ड पार्षद के द्वारा 18 वार्डो की समस्याओं को लेकर उपयंत्री देवेंद्र व्यास से चर्चाए की गई तो नजारा कुछ और ही देखने को मिला । इनकी विभिन्न प्रकार की समस्याओं को लेकर नगरीय प्रशासन ने स्थानांतरण नगर परिषद शहपुरा भिटौनी में कर दिया ।
सिहोरा नगर पालिका परिषद के उपयंत्री का स्थांतरण- नगरीय प्रशासन ने सोमवार को उपयंत्री पद पर रहें देवेंद्र व्यास का स्थानांतरण आदेश जारी कर दिया है। नगर पालिका परिषद सिहोरा में पदस्थ उपयंत्री देवेंद्र व्यास की मनमानी और समय पर फाइलो का निराकरण के साथ दो वर्षो से कई वार्डो में अपूर्ण कार्यो के कारण आए विवादों में नगर परिषद सिहोरा में पदस्थ उपयंत्री देवेंद्र व्यास द्वारा मनमाने तरीके से बिना टीएस और टेंडर कराए गये । वही खितौला के वार्ड क्रमांक 9 स्थित पार्क के प्रवेश द्वार पर दुकानों का निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया गया था। इन्हीं सभी मामलों में माहौल इतना गर्मा कि इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों की टेबल तक जा पहुंची। और विवाद को बढ़ता देख उच्च अधिकारियों ने उपयंत्री देवेंद्र व्यास का स्थानांतरण तत्कालीन आदेश जारी कर दिया।
मुख्य बात चर्चाओं में रही- विगत 13 वर्षों से एक ही जगह पर जमे रहें । नगर पालिका सिहोरा में सबसे बड़ी बात यह है कि उपयंत्री देवेंद्र व्यास नगर पालिका परिषद सिहोरा में विगत कुछ वर्षो से एक ही स्थान पर जमे हुये थे। इन्हीं बातो को लेकर सिहोरा क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। वैसे भी शासन के स्पष्ट निर्देश है कि कोई भी शासकीय कर्मचारी विगत 3 से लेकर 5 वर्ष तक ही एक संस्थान में रह सकता है। पर उपयंत्री देवेंद्र व्यास 13 वर्षो से सिहोरा नगर पालिका परिषद में अंगद की तरह जमे रहें । और उच्च स्तरीय अधिकारी मौन बने देखते रहे ।
कई और अधिकारी जमे हैं लंबे समय से नगर पालिका में
नगर पालिका परिषद सिहोरा और दूसरे विभागों के कई अधिकारी लंबे समय से जमे हैं। साथ ही ऐसे अधिकारी कर्मचारी हैं जो कि स्थानीय होते हुये इनकी नगरपालिका समेत विधनसभा तक में अच्छी खासी पैठ बनी है। इन सभी का जल्द ही स्थानांतरण होने की सम्भावना है।

Related Articles

Back to top button