मध्य प्रदेश

रेलवे गेट के पास ट्रेन की चपेट में आने से ऊंट कटे

रिपोर्टर : देवेन्द्र तिवारी
सांची । नगर से डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित कमापार रेलवे गेट के समय लगभग शाम चार बजे एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में लगभग चार-पांच ऊंट आ गये । जिससे उनकी मौत हो गई । इन दिनों राजस्थान से ऊंट एवं भेड़ हजारों की संख्या में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आते हैं तथा बरसात शुरू होते ही यह अपने प्रदेश लौट जाते हैं इन ऊंटों एवं भेड़ो को सड़क किनारे तथा रेलवे लाइन किनारे चराया जाता है जिससे हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है आज रेलवे लाइन किनारे चरने वाले ऊंट रेलवे लाइन पर पहुंच गए तभी एक एक्सप्रेस ट्रेन आ गई जिसकी चपेट में आने से यह ऊंटों के कटने से घटना घट गई ।

Related Articles

Back to top button