बेगमगंज में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर घायल

प्राथमिक उपचार के बाद रेफर! बाद में हुई मौत
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । देर रात सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना लोहामील तिराहे की है, जहां रात करीब साढ़े दस बजे युवक डिवाइडर के पास घायल अवस्था में मिला।
सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल बेगमगंज पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया। लेकिन बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घायल की पहचान माता मंदिर टेकरी के पास रहने वाले 24 वर्षीय रिंकू पंथी, पिता हेमराज पंथी, के रूप में हुई है।
घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा है कि युवक डिवाइडर के पास बैठा या लेटा हुआ था, तभी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। हालांकि, हादसे की परिस्थितियों और इस चर्चा की पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
अब सवाल यह है कि आखिर हादसा कैसे हुआ और टक्कर मारने वाला वाहन कौन था? पुलिस इसका सुराग लग रही है।



