CM Rise School Silwani में Summer Camp का समापन
सिलवानी। शनिवार को सीएम राइज स्कूल सिलवानी में विगत 1 मई 2023 से संचालित समर कैंप का समापन कार्यक्रम आयोजित कर समारोह का समापन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि विभोर नायक और नगर परिषद सिलवानी सदस्य प्रदीप कुशवाहा शामिल हुए।
शासन के आदेशानुसार सीएम राइज स्कूल सिलवानी में संचालित उक्त 13 दिवसीय समर कैंप में प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 9 बजे तक नृत्य, गायन /वादन, खेलकूद, स्पोकन इंग्लिश, आर्ट एंड क्राफ्ट, योगा एवं प्राणायाम आदि गतिविधियों का प्रशिक्षण, योग्य एवं कुशल प्रशिक्षकों दिनकर शांडिल्य, विजय कुमार सोनी, राकेश कुर्मी, राघवेंद्र दुबे, श्वेता गुप्ता, महेंद्र यादव, रामकुमार यादव, नीरज शांडिल्य, मयंक रघुवंशी, राजीव साहू, तारिक खान, सारिका जैन, सोनू कुशवाह द्वारा बच्चों को विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। समर कैंप में लगभग 200 छात्र छात्राओं ने अलग-अलग विधाओं में रजिस्ट्रेशन कराकर शासन की इस योजना का लाभ उठाया।
समापन कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षकों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की। समापन कार्यक्रम का संचालन विजय कुमार सोनी शिक्षक ने किया एवं अतिथियों एवं समर कैंप में सहयोग कर रहे प्रशिक्षक गणों एवं अन्य सहयोगियों का आभार व्यक्त संस्था के प्राचार्य एनपी शिल्पी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।



