चौरसिया समाज का सामूहिक आदर्श विवाह एवं परिचय सम्मेलन 27 एवं 28 मई को

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । सागर जिला मुख्यालय संजय ड्राइव माता महलवार देवी मंदिर पान बरेजा प्रांगण पूर्वियाउ वार्ड पर चौरसिया समाज सागर के तत्वावधान में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 27 व 28 मई 2023 को निःशुल्क अखिल भारतीय चौरसिया सामूहिक आदर्श विवाह एवं परिचय का विशाल सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है जिसमें 27 मई 2023 को विवाह योग्य युवक-युवतियों का मंचीय परिचय होगा तथा 28 मई 2023 को दहेज मुक्त सामूहिक आदर्श विवाह संपन्न किए जाएंगे चौरसिया सामूहिक आदर्श विवाह एवं परिचय सम्मेलन के अध्यक्ष श्रीराम चौरसिया पहलवान ने भारतवर्ष के समस्त चौरसिया समाज के लोगों से अपने विवाह योग्य लड़का लड़कियों को सम्मेलन में लाने एवं उनका परिचय कराने तथा यथा योग्य जोड़े तैयार कर उनके विवाह सम्मेलन में धूमधाम से संपन्न कराने का अनुरोध किया है श्री पहलवान ने हमारे संवाददाता को बताया है कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी अखिल भारतीय स्तर की सामाजिक वार्षिक पत्रिका सागर संगम का प्रकाशन किया जा रहा है जिसमें अपने विवाह योग्य लड़का लड़कियों के बायोडाटा प्रकाशित कराने हेतु उनकी फोटो सहित जानकारी शीघ्र भेजने एवं अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों के विज्ञापन प्रकाशित कराने का अनुरोध किया है अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा दिल्ली मध्य प्रदेश के प्रदेश संगठन मंत्री कुंदन लाल चौरसिया निर्मोही गौरझामर ने सभी सामाजिक बंधुओं से सागर में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले विशाल सामाजिक सम्मेलन में शामिल होकर इसे व्यापक रूप से सफल बनाने का अनुरोध किया है सभी से उद्देश पूर्ण उपस्थिति की अपेक्षा है।



