मध्य प्रदेश

महिलाओं और युवतियों को दिखाई ‘द केरला स्टोरी’

हिन्दू जागरण मंच ने कहा- युवतियों को जागरुक करना बहुत जरूरी
सिलवानी। हिन्दू जागरण मंच द्वारा रविवार को गाडरवारा में स्थित अलका सिनेमा हॉल में सिलवानी नगर की 18 से 25 वर्ष की हिंदू मातृशक्ति एवं बहनों को निःशुल्क रूप से ‘द केरला स्टोरी’ फिल्म दिखाई गई। हिन्दू जागरण मंच के रवि गुप्ता, दीपक सोनी ने बताया कि फिल्म दिखाने का उद्देश्य समाज में बढ़ रहे धर्मांतरण, लव जिहाद जैसी घटनाओं को रोकना है एवं समाज में जागरण उत्पन्न करना है। सच्ची घटनाओं पर आधारित इस फिल्म को देखने के लिए बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं बहनें सिनेमा हॉल पहुंची। फिल्म के बाद प्रतिक्रिया देते हुए मातृशक्ति ने कहा कि हम जिस दौर से गुजर रहे हैं, उसमें बच्चियों का जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। फिल्म के माध्यम से निश्चित ही हमारे बच्चे जागरूक होंगे।

Related Articles

Back to top button