मध्य प्रदेश

वार्ड 14 में खोला गया सहायता केंद्र

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । वार्ड के लोगों को किसी भी समस्या से जूझना ना पड़े उनकी समस्या का समाधान वार्ड में ही किया जा सके इसको लेकर नगर के वार्ड 14 में पार्षद द्वारा सहायता केंद्र खोला गया है। जिसका विधिवत शुभारंभ फीता काटकर क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत द्वारा किया गया।
वार्ड 14 की पार्षद प्रीति बृजेश लोधी द्वारा यह पहल नगर में सर्वप्रथम की गई है कि उन्होंने सहायता केंद्र के नाम से कार्यालय स्थापित किया है ताकि वार्ड के लोगों को हर समय सुझाव मार्गदर्शन आदि मिल सके।
क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत ने उद्घाटन के अवसर पर वार्ड वासियों को संबोधित करते हुए इस पहल का स्वागत किया और लोगों को आश्वस्त किया कि मध्य प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए यह सहायता केंद्र सहायक सिद्ध होगा। सहायता केंद्र के शुभारंभ अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, मंडल अध्यक्ष कमल साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश ताम्रकार, नगर पालिका उपाध्यक्ष सुदर्शन घोसी, सोशल मीडिया प्रभारी गोविंद गोलू कोडारिया, भाजपा कार्यकर्ता सहित वार्ड वासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button