कृषिमध्य प्रदेश
चौधरी वेयरहाउस पर मूंग खरीदी का शुभारंभ

सिलवानी । मध्य प्रदेश शासन द्वारा किसानों के लिए मूंग तुलाई का आरंभ हो गया है। इसी को लेकर साईखेड़ा संस्था केंद्र के चौधरी वेयर हाउस पर पंडित विपिन तिवारी के मंतोच्चार के साथ चौधरी बाबूसिंह रघुवंशी द्वारा पूजा अर्चना कर मूंग तुलाई प्रारंभ की गई।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, साहब सिंह रमपुरा वाले, महेंद्र रघुवंशी, महेंद्र रघुवंशी समिति प्रबंधक, पुष्पेंद्र भार्गव, रामकुमार चंदेल आदि किसान उपस्थित रहे।
भाजपा मंडल विजय शुक्ला ने कहा की मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 8 कुंटल मूंग तुलाई बढ़ाकर 12 कुंटल प्रति हेक्टर की गई हैं। जिससे किसानों को परेशान न होना पड़े, सभी किसान बंधु सरकार की गाइड लाइन अनुसार अपनी अपनी स्लाइड बुक कराकर मूंग तुलाई प्रारंभ करे।



