मध्य प्रदेश

ढीमरखेडा महाविधालय में प्रारंभ की जाएं स्नातकोत्तर कक्षाएं

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । शासकीय महाविद्यालय ढ़ीमरखेड़ा में स्नातकोत्तर कक्षाऐं प्रारंभ करने की दुर्गावाहिनी की मांग पर शहडोल सांसद प्रतिनिधि पदमेश गौतम ने प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री को पत्र लिखा है। जिसमें ढीमरखेडा महाविधालय में स्नातकोत्तर कक्षाएं एमए, एमएससी, एवं बीकॉम प्रारंभ करने का आग्रह किया गया है। पदमेश गौतम ने बताया कि महाविधालय में स्नातकोत्तर सुविधा नहीं होने से छात्रो को 100 कि.मी. दूर जबलपुर अध्ययन हेतु जाना पड़ रहा है। ऐसी स्थिती के बीच अनेक विद्यार्थी स्नातकोत्तर शिक्षा से वंचित हो रहे है। पदमेश गौतम ने उच्च शिक्षा मंत्री का इस ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा में नवीन शिक्षा सत्र से स्नातकोत्तर कक्षाएँ एमए, एमएससी, एवं बीकॉम संकाय प्रारंभ करने आदेश जारी किए जाने का आग्रह किया है। गौरतलब है दुर्गावाहिनी जिला संयोजक मुश्कान सिंह ठाकुर ने मांग के संबंध में अधिकारियों सहित सांसद प्रतिनिधि को पत्र सौंपा था।

Related Articles

Back to top button