मध्य प्रदेश
डुमना विमानतल से भोपाल रवाना होने पर मुख्यमंत्री को दी विदाई
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मंगलवार की शाम भोपाल प्रस्थान करते वक्त डुमना विमानतल पर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने विदाई दी । मुख्यमंत्री चौहान बालाघाट जिले के मलाजखंड से हेलीकॉप्टर द्वारा शाम लगभग 4.20 बजे डुमना विमानतल पहुँचे थे । वही मुख्यमंत्री विमानतल से करीब दस मिनट बाद रुकने के बाद वायुयान द्वारा भोपाल रवाना हुये । विमानतल से मुख्यमंत्री को मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ जीतेन्द्र जामदार, जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष वरकड़े, प्रभात साहू, आशीष दुबे, शिवम तिवारी, रिंकू रजक, रवि साहू, डॉ शुभम अवस्थी ने विदा किया ।
इस अवसर पर कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन एवं पुलिस अधीक्षक टी के विद्यार्थी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय अग्रवाल भी विमानतल पर मौजूद रहें ।



