मध्य प्रदेश

पचपेढ़ी में वितरित किये गये मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के स्वीकृति पत्र

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत 8 जून को विशेष ग्राम सभा आयोजन के निर्देश शासन द्वारा जारी किये गये थे । सभी पंचायतों में पात्र लाडली बहनों को स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये। इसी तारतम्य में ग्राम पंचायत पचपेढ़ी में भी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2023 के लिये विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। आयोजित ग्राम सभा में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के प्रमुख उद्देश्यों से महिलाओं एवं उपस्थित जनों को अवगत कराते हुए योजना से जुड़ी सभी पात्र महिलाओं की सूची का वाचन किया गया एवं पात्र लाडली बहनों को स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करने के साथ ही ग्राम सभा के सम्मिलन का नियमानुसार आयोजन किया गया।
इस दौरान सरपंच शिवचरण पटेल, उपसरपंच विवेक (रिंकू) मिश्रा ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मधु मिश्रा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुलेखा चौरसिया, सचिव अनिल दीक्षित, सूरज चौधरी, जली झारिया, सोन कुमार , कालू पटेल, दीनबंधु पटेल, गुड्डू पटेल, वीरेंद्र पटेल सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button