मध्य प्रदेशराजनीति

प्रियंका गांधी के जबलपुर आगमन पर 277 वाहन व ट्रेन से पहुंचकर कटनी कांग्रेस करेगी अभिनंदन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की लाडली पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुत्री प्रियंका गांधी के सोमवार 12 जून को जबलपुर आगमन पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में लाखों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में विधानसभा चुनाव 2023 का शंखनाद किया जाएगा ।
प्रियंका गांधी के जबलपुर आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण जिला अध्यक्ष करणसिंह चौहान एवं जिला कांग्रेस कमेटी शहर जिला अध्यक्ष विक्रम खंपारिया ने जारी एक बयान में बताया कि कटनी जिले से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह का वातावरण है पूरे जिले से कार्यकर्ता जबलपुर पहुंचकर प्रियंका गांधी एवं कमलनाथ जी का अभिनंदन करेंगे।
कटनी जिले के इतिहास में कांग्रेस संगठन में इतना उत्साह पहली बार देखा जा रहा है छोटे से छोटे कार्यकर्ता टू व्हीलर, फोर व्हीलर, बस, ट्रेन से जाने के लिए उत्साहित है। जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी कार्यकर्ताओं की प्रथक व्यवस्था के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं प्रभारी रमेश चौधरी, सह प्रभारी महेश गुलवानी की देखरेख में पूरा इंतजाम किया है ।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष करण सिंह चौहान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शहर विक्रम खंपारिया, बड़वारा विधायक विजय राघवेंद्र सिंह, प्रदेश महासचिव प्रियदर्शन गौर, पूर्व जिला अध्यक्ष रमाकांत पाठक, श्याम शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष मिथिलेश जैन, पूर्व विधायक सुनील मिश्रा, पूर्व विधायक निशित पटेल, पूर्व महापौर विजेंद्र, पूर्व विधायक सौरभ सिंह, पदमा शुक्ला, गुमान सिंह, नीरज सिंह बघेल, मनु दीक्षित, रौनक खंडेलवाल, रामनरेश त्रिपाठी, मोहन बत्रा, राकेश जैन, मुन्ना भाई जान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गण गुलाम जाफर, कमल पांडे, ईश्वर बहरानी, रविंद्र सिंह, गया विश्वकर्मा, संतोष पटेल, प्रदीप त्रिपाठी, मनोज नायक, मुकेश सराफ, राजकुमार शर्मा, आनंद मिश्रा, रतिराम यादव, शरद द्विवेदी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, माधुरी जैन, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंशु मिश्रा, सेवादल अध्यक्ष पंकज गौतम, राजा जगवानी नगर निगम नेता प्रतिपक्ष, रागिनी गुप्ता, मारुफ भाई, जिला पंचायत सदस्य प्रेम लाल केवट, विद्या पटेल व्यापारी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, अजय कछवाहा सद्भावना प्रकोष्ठ अध्यक्ष जॉर्ज डेविड, पंडित पुरुषोत्तम गौतम, दानिश अहमद, सुरेंद्र तिवारी, गुड्डू, राजेंद्र सोनी, श्याम तिवारी, शाहिद भाई, गोवर्धन बढ़ाई, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अमित शुक्ला, उपभोक्ता प्रकोष्ठ अध्यक्ष हरिशंकर शुक्ला, जहांआरा बेगम, शिवकुमार चौरसिया, अरविंद बढ़गईया, माया चौधरी, बीएम तिवारी, राजेश जाटव, विजय पटेल, नारायण निषाद, महेंद्र जैन, अरुण कनौजिया, वरिष्ठ पार्षद मौसूफ अहमद, राजकिशोर यादव, मनोज गुप्ता, चोखेभाई जान, कमलेश चौधरी, डॉ आरके यादव, केएल जैन, अजय गर्ग, अजय खटीक, संजय गोरा, विनोद छिरोलिया, एडवोकेट संदीप जयसवाल, जीतू मुकेश यादव, बसंत द्विवेदी, एडवोकेट उदयभान सिंह, अननु पाठक आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button