नगर देवरी में हुआ भाजपा मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । भाजपा मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन आगामी चुनावों को देखते हुए रायसेन जिले के नगर परिषद देवरी के सभागृह में भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें आगामी चुनावों को लेकर उदयपुरा विधानसभा से टिकट के प्रबल दावेदार प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र शिवाजी पटेल एवं पूर्व विधायक रामकिशन पटेल तथा विस्तारक मनीष एवं अभिजीत ने कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के टिप्स दिए जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में मध्य प्रदेश भाजपा के सह मीडिया प्रभारी नरेंद्र शिवाजी पटेल, उदयपुरा विधानसभा के पूर्व विधायक रामकिशन पटेल, बिहार से प्रस्तावक के रूप में पधारे मनीष एवं अबनीष, विधानसभा संयोजक प्रहलाद मामा, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार दुबे, वरिष्ठ भाजपा नेता कमलेश परमार, पार्षद अशोक रघुवंशी, पार्षद लखन कहार, पार्षद कुमारी रजनी मरकाम, कैलाश मेहरा, सूर्य प्रताप राजपूत, देवेंद्र रघुवंशी, वरिष्ठ नेता राघवेंद्र शर्मा, सुनील लोधी पांजरा, युवा नेता अभिज्ञान पटेल बरेली, सोशल मीडिया विधानसभा संयोजक बसंत धाकड़, ऋषभ जैन, सांसद प्रतिनिधि यशपाल राजपूत, पार्षद सोनू तोमर एवं पार्टी के कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।



