मध्य प्रदेश

वार्ड आठ में 7 लाख की लागत से बनने वाले मार्ग का किया भूमि पूजन

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर पालिका परिषद द्वारा शहर में विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं उसी क्रम में वार्ड आठ में लख्मी चंद जैन के मकान से सुरेश ताम्रकार के मकान तक करीब सात लाख रुपए की लागत से सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन विधि विधान से नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी वार्ड पार्षद अजय जैन द्वारा वार्ड वासियों एवं अन्य पार्षदों की उपस्थिति में किया । कार्यक्रम के शुरू में कन्या पूजन किया गया भूमि पूजन उपरांत मिष्ठान का वितरण भी कराया गया।
गौरतलब है कि इस मार्ग पर आवागमन में लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता था आम दिनों के अलावा बारिश में काफी दिक्कतें लोगों के सामने आ रही थी लोगों की असुविधा दूर करने के लिए वार्ड पार्षद के प्रस्ताव पर उक्त मार्ग का भूमि पूजन किया गया है।
इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष सुदर्शन घोषी, पार्षद प्रवीण जैन, महेश चंद्र साहू, ओमकार यादव, बृजेश लोधी, अजय सिंह जाट, संदीप विश्वकर्मा, घासीराम राज, जफर शाह, गुलाब रजक, लोक राज सिंह ठाकुर, महेंद्र विश्वकर्मा, साकेत भार्गव, ठेकेदार रतन सिंह, रिटायर्ड शिक्षक मुंशी लाल नायक, लाल मीर खां, मुकीद खान, श्रीनेमा, राजीव नेमा, गोलू कुराडिया, मुकेश पाटकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं वार्डवासी उपस्थित थे। भूमि पूजन के तत्काल बाद नगरपालिका इंजीनियर ने ठेकेदार को लेआउट दिया ताकि शीघ्र काम शुरू किया जा सके।

Related Articles

Back to top button