मध्य प्रदेश

पूर्व युवक कांग्रेस अध्यक्ष को तीसरी वरसी पर किया याद

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । युवक कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष और समाज सेवी संस्था इंडियन मोमिन एकता ग्रुप के सदर शानू मंसूरी 6 जून 2020 को युवावस्था में बीमारी के चलते इस फानी दुनिया को अलविदा कह गए थे। आज 3 साल बाद भी उनके द्वारा किए गए समाज सेवा के कार्यों को याद करते हुए उनकी तीसरी बरसी पर विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संस्थाओं द्वारा खिराजे अकीदत पेश की गई। और उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया।
उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय शानू मंसूरी जहां राजनीति में सक्रिय थे वही खेल प्रतियोगिता आयोजित करा कर लोगों को मंच उपलब्ध कराने में भी आगे रहते थे उनके द्वारा कई टूर्नामेंट कराए गए 2020 में अचानक उनको पीलिया नामक बीमारी हो गई जिसमें वह ठीक नहीं हो पाए और जवानी में ही इंतेकाल कर गए, आज भी लोग विभिन्न मौकों पर उन्हें याद करते हैं। 6 जून को 3 साल होने पर इंडियन मोमिन एकता ग्रुप, इस्लाहे मिल्लत कमेटी, मुस्लिम त्योहार कमेटी, युवक कांग्रेस, मंसूरी समाज संगठन, चेन्नई क्रिकेट क्लब, मैक्स क्रिकेट, क्लब झंडा क्रिकेट क्लब एवं हिलाली अखाड़े के युवाओं ने शिद्दत से याद करते हुए खिराजे अकीदत पेश की।

Related Articles

Back to top button