मध्य प्रदेश

जाटव समाज के जिला अध्यक्ष बने विनोद कुमार जाटव

रिपोर्टर : प्रकाश जाटव
गढ़ी । जाटव समाज संभागीय समिति की जिला शाखा रायसेन में जाटव समाज की बैठक आयोजित की गई जिसमें जाटव समाज के जिला अध्यक्ष का चुनाव किया जिसमें सर्व समाज की सहमति से जिला अध्यक्ष पद पर विनोद कुमार जाटव बेगमगंज वालों को निर्विरोध जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
विनोद जाटव ने कहा है कि समाज के प्रति मेरी भी दिली इच्छा है समाज सेवा करना समाज को उस मुकाम तक पहुंचाना जहां तक समाज का विकास हो सके, समाज का पिछड़ा होना बहुत ही हानिकारक है इसलिए समाज सेवा में करने का मेरा भी मन है जोकि समाज की सेवा में ऐसा कार्य करूंगा कि कोई भी गरीब बच्चा शिक्षा से वंचित ना रहे स्वास्थ्य से वंचित ना रहे समाज में फैली कुरीतियों को अंकुश लगाने का कार्य करेंगे और देश समाज प्रदेश के लिए कार्य करेंगे देश के लिए जरूरी है शिक्षित होना संगठित होना और संघर्ष करना संघर्ष करके ही आदमी अपनी मंजिल हासिल कर पाता है ।
समाज के जिला अध्यक्ष बनने पर समाज जनों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिसमें जाटव समाज संभागीय भोपाल अध्यक्ष डॉक्टर संतोष जाटव, सह सलाहकार बाबूलाल जाटव, सह सलाहकार प्रतापसिंह जाटव , भैयालाल, रघुवीरसिंह जाटव, सहसचिव मोहनलाल जाटव, रमेश जाटव, मिश्रीलाल तिलचोरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष विमलेश जाटव, बृजेश जाटव उपसरपंच, अजेश जाटव, रमेश जाटव, गेंदालाल जाटव, सुरेश जाटव, पूर्व जिलाध्यक्ष, इमरतलाल जाटव, बृजलाल जाटव, कीरतसिंह जाटव, पन्नालाल जाटव, पहलाद सिंह जाटव, रमेश जाटव सिलवानी, प्रेम जाटव, बृजेश कुमार विरहोली, कमलेश जाटव, प्रकाश बाबू जाटव सहित जिले के समाजजनों ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button