मध्य प्रदेशराजनीति

राजकुमार सिह बरकोटी द्वारा देवरी विधानसभा क्षेत्र में प्रभात फेरी के माध्यम से जनसंपर्क अभियान

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । देवरी विधानसभा क्षेत्र में आमजन से जुड़ने उनके मंतव्य को समझने उनकी समस्याओं को निराकृत करने का दूसरी बार संकल्प लेकर देवरी विधानसभा क्षेत्र के लाडले भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह बरकोटी क्षेत्र के ग्राम अनंतपुरा मैं सुबह प्रभात फेरी के बाद चाय पर चर्चा के तहत स्वल्पाहार आयोजन में सम्मिलित हुए इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से रूबरू होकर विस्तार से चर्चा की अनंतपुरा बासियों ने ग्राम की प्रमुख समस्या को लेकर राजकुमार सिंह बरकोटी ने बताया कि हमारे ग्राम में विगत 3 माह से सेवा सहकारी समिति अनंतपुरा की खाद्यान्न वितरण की दुकान बंद है इस कारण से हर माह मिलने वाला राशन हितग्राहियों को नहीं मिल पा रहा है इस पर तुरंत कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारी से बात की तो उन्होंने बताया कि मैंने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क किया तो विभाग द्वारा बताया गया कि अनंतपुरा राशन दुकान के पूर्व विक्रेता द्वारा अनियमितताएं फर्जीवाड़ा किए जाने के कारण उन्हें अलग कर दिया गया है नए विक्रेता को प्रभार दिया गया है वह जल्दी से जल्दी ग्रामीणों को समुचित व्यवस्था बनाते हुए पूर्व के शेष बचे हुए राशन सहित अगले राशन का वितरण करेंगे ग्राम की एक और अन्य समस्या को लेकर लोगों ने भाजपा नेता राजकुमार सिंह बरकोटी से विस्तार से चर्चा की उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास की अंतिम किस्त जो मजदूरी के रूप में मस्टरोल से दी जाती है वह भी अधिकांश क्षेत्र वासियों को प्राप्त नहीं हो रही है समस्या के निराकरण हेतु राजकुमार सिंह बरकोटी ने संबंधित अधिकारी से बातकर समस्या का शीघ्र हल करने का आश्वासन दिया बता दें कि श्री राजकुमार सिंह बरकोटी सदा सक्रिय रहने वाले मिलनसार मृदुभाषी सरल स्वभाव के साथ सहज उपलब्ध रहने जन नेता है जिन्होंने अपनी राजनीति का श्री गणेश देवरी विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य विकासखंड केसली से प्रारंभ किया था जहां से उन्हें जिला पंचायत का नेतृत्व करने का अवसर मिला अपने कुशल राजनीतिज्ञ व्यवहार के चलते वह क्षेत्र में अपनी अच्छी पकड़ बनाए हुए हैं और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एक राजनेता के रूप में सतत सक्रिय हैं उनके द्वारा पूर्व में जनसंपर्क अभियान के तहत अनेकों प्रयास किए गए हैं जिनके प्रति फल के रूप में वह पूरे देवरी विधानसभा क्षेत्र में एक लोकप्रिय नेता के रूप में जाने-माने जाते हैं भारतीय जनता पार्टी यदि उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में देवरी विधानसभा क्षेत्र से टिकट प्रदान करती है वह इस सीट को भारी बहुमत से निकालने में सफल होंगे।

Related Articles

Back to top button