मध्य प्रदेश

मोटर सुधारने के लिए कुएं में उतरे 2 किसानों की मौत, जहरीली गैस से घुटा दम

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
बालाघाट । एमपी के बालाघाट जिले से ह्रदय विदारक घटना सामने आई है। यहां मोटर सुधारने कुएं में उतरे दो किसानों की मौत हो गई। जहरीली गैस की चपेट में आने से दोनों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शवों को कुए से बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार घटना लालबर्रा थाना के उदासीटोला गांव की है। किसान जीवनलाल और रामलाल का खेत अगल बगल में है। सोमवार को दोनों खेत गए हुए थे इस दौरान पानी का मोटर सुधारने के लिए रामलाल कुएं में उतरा, लेकिन जहरीली गैस की चपेट में आकर वह बेहोश हो गया जिसे बचाने के लिए जीवनलाल पंचेश्वर भी कुए में उतरा और वह भी जहरीली गैस की चपेट में जा गया। हादसे में दोनों की मौत हो गई।
घटना के बाद आस-पास काम कर रहे अन्य किसान मौके पर पहुंचे और लालबर्रा पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और दोनों के शवों को निकल वाया।
लालबर्रा पुलिस दोनों किसानों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए परिनजों को सौंप दिया है।

Related Articles

Back to top button