मध्य प्रदेश

राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर मशाल यात्रा एवं भारत माता की आरती का आयोजन

बम्होरी । ध्येय दिशा के परचम का किस्सा है हम,
खुश है अभाविप के 75 वे अमृत काल का हिस्सा हैं हम के उद्घोष के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना का 75वा अमृत महोत्सव वर्ष है और अभाविप की इस 75 वर्ष की यात्रा के हम साक्षी बनने जा रहे हैं। इसी उपलक्ष्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बम्होरी इकाई द्वारा राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर मशाल यात्रा एवं भारत माता की आरती की गई मशाल यात्रा मेघनगर बस स्टैंड से प्रारंभ होकर दिलहारी स्टैंड से मेन मार्केट झंडा चौक से होती हुई रेंज चौराहा से रानी अवंती बाई चौराहा पहुंचकर आतिशबाजी के साथ भारत माता की आरती की गई। जिसमे विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता नगर मंत्री शुभम सेन, राहुल लोधी, जितेन्द्र मिश्रा, उमेश पाल, सौरभ मीणा, बृजेंद्र रघुवंशी, सत्यम लोधी, अंशु लोधी, सत्यम गौर, सुमित, चंद्रभान, सौरभ, मधुर, हर्षित, विकास, अनुज, निखिल, राकेश, राजेंद्र, बम्होरी नगर की बड़ी संख्या में छात्रशक्ति उपस्थित रहीं ।

Related Articles

Back to top button