स्कूल चलें हम अभियान -17 जुलाई से, सीएम राइस विद्यालय गुलाना से मुख्यमंत्री करेंगे अभियान का आगाज
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । गांव मजरा टोला के सभी बच्चे स्कूल जाएं, कोई भी बच्चा प्राथमिक शिक्षा से वंचित ना होने पाये । इसी उद्देश्य से पूरे प्रदेश के साथ-साथ कटनी जिला कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर दिनांक 17 से 19 जुलाई 23 तक स्कूल चलें हम को जन अभियान बनाते हुए जिले ब्लाक के जन प्रतिनिधि गण, प्रबुद्व प्रभावशाली व्यक्तियों एवं प्रशासनिक अधिकारी/ कर्मचारी एवं गांव मोहल्लो मे पहुंचकर विद्या विद्धार्थी विद्यालय के सर्वागीण विकास पर अपने विचार को साझा करेंगे ।
कार्यक्रम मे सहभागिता करने वाले सम्मानीय जन अपनी सुविधा अनुसार विद्यालय का चयन कर 17 से 19 जुलाई के बीच पहुंच कर बच्चों के समक्ष अपने अनुभव बताते हुए शिक्षा का जीवन मे महत्व आदि पर चर्चा कर सकेगे । साथ ही विद्यालय का भौतिक सत्यापन कर विद्यालय एवं बच्चों के लिए स्टेशनरी सहित विद्यालय की कमियों को अपने स्तर से पुरा कर सकेगे ।
विद्यालय मे दिये जाने वाले उपहार एवं देने वाले सम्मानीय व्यक्ति की जानकारी जिला प्रशासन तक भेजी जावेगी ।
इस अवधि मे शाला प्रबंधन समिति की बैठक भी आयोजित की जाएगी । जिसमे गांव के शत प्रतिशत बच्चों का नामांकन एवं उपस्थिति, गुणवक्ता युक्त मध्यान्ह भोजन निर्माण, विद्यालय की साफ सफाई, पेयजल की उपलब्धता, निःशुल्क पाठ्य पुस्तक, सायकिल एवं छात्रवृत्ती वितरण, सभी बच्चों की मैपिंग, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, समग्र आई डी आदि बिषयों पर चर्चा की जाएगी ।
अभियान मे जुड़ने के लिए अधिक से अधिक रजिस्टेशन कराकर अपने गांव की शिक्षा को बेहतर बनाने एवं सहयोग प्रदान करने हेतु विकास खंड शिक्षा अधिकारी विनोद दीक्षित, बीआरसीसी प्रेम कोरी, जन शिक्षा केंद्र प्रभारी उमरियापान दिलीप बाजपेई, मुकेश पटेल जनशिक्षक, आशीष चौरसिया, अशोक पटेल, अवधेश पटेल, जगन पटेल, हेमंत सामल, सतेन्द्र गौतम, गणेश महोबिया, सूर्यकान्त त्रिपाठी, अजय पाण्डेय, सुशील पटेल, संतोष बर्मन, कमल नारायण दुबे, मनोज गौतम, रमेश उसरेठे, बाबूराम मांझी, श्रीकांत त्रिपाठी आदि कर्मचारी/ अधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने की अपील की है ।



