आप पार्टी ब्लाक अध्यंक्ष पर हुये हमले को लेकर एसडीओपी को आईजी के नाम सौपा ज्ञापन
एफआईआर दर्ज करने की मांग
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले की विधान सभा क्षेत्र सिहोरा में आम आदमी पार्टी के द्वारा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सिहोरा में ज्ञापन सौंपा गया।
आप आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ने बताया कि जबलपुर पश्चिम क्षेत्र के आप पार्टी ब्लॉक अध्यक्ष मनोज सैनी पर अज्ञात लोगों के द्वारा हमला व चाकू से वार किया गया । जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए, इस घटना की एफआईआर कराने जब वे पुलिस थाना मदन महल पहुंचे तो उनकी एफआईआर भी नहीं लिखी गई । तब उन्होंने सादे कागज में लिखकर घटित अपराध की सूचना दी, प्रदेश में आपके अधिनस्थ पुलिस थानों द्वारा एक राजनीतिक दल के पदाधिकारी की एफआईआर नहीं लिखे जाने से आम आदमी पार्टी सिहोरा के सदस्यों में गहरी वेदना और पीड़ा भी है । जब राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों पर हमले की एफआईआर नहीं लिखी जाती है, तो आम जनता के साथ हुई घटना को लेकर एफआईआर तो कभी लिखी ही नहीं जा सकती हैं ।
इस ज्ञापन के माध्यम से आम आदमी पार्टी सिहोरा मदन महल थाने में कार्यरत पुलिस कर्मियों की असंवेदनशीलता और कर्त्तव्यों का सम्यक निर्वहन ना किए जाने का विरोध दर्ज कराती है, एवम मांग करती है कि इस विषय पर संज्ञान लेते हुए जल्द से जल्द एफआईआर किए जाने किये जाने की मांग की गई । साथ स्पेशल टास्क फोर्स विशेष कार्य बल गठित करने की बात की गई। जिससे जनता में पुलिस बल के प्रति भरोसा विश्वास बना रहे। वही अपराधियों के हौसले बुलंद ना हों ।
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सिहोरा से मुन्ना राय, संतोष वर्मा, प्रमोद सिंह ठाकुर, मंगल सिंह धुर्वे, संतोष मार्को, ओमप्रकाश पटैल, जमुना प्रजाति, जितेंद्र श्रीवास, अमजद मंसूरी, बिहारी पटेल, प्रहलाद पटेल, प्रवीण पटेल अन्य कार्यकर्ता इस दौरान मौजूद रहे।



