रास्ते में खुला पड़ा नल जल योजना का चैंम्बर, दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण
ग्राम पंचायत परसेल का मामला
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत परसेल में चैंम्बर खुला पड़ा हैं। ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि कई बार खुले चैंम्बर की शिकायत की गई लेकिन सरपंच सचिव ध्यान ही नहीं दे रहे हैं बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई हैं। चार बजे सरस्वती शिशु मंदिर की बस गढ्ढे में घुसते हुए बची जिसका नजारा ग्रामीणो के द्वारा देखा गया। सरस्वती शिशु मंदिर की बस में बच्चे बैठे रहते हैं अगर कुछ हों जाता तो आखिर कौन जिम्मेदार होता। वही कलेक्टर अवि प्रसाद के द्वारा सख्त निर्देश दिए गए हैं जहां पर भी गड्ढे खुले दिखाई दे उसको तत्काल गड्ढे को व्यवस्थित किया जाए ताकि कोई दुर्घटना ना हो सके। लेकिन ग्राम पंचायत परसेल में कुछ और नजारा देखने को मिल रहा हैं। सरपंच और सचिव की मनमानी इस तरह परवान चढ रही है कि अपनी मनमर्जी और तानाशाही पर उतर आए हैं जिसका आलम यह है कि ग्राम पंचायत परसेल की जनता खून के आंसू रो रही है। चारों तरफ परसेल में गंदगी का अंबार लगा हुआ है ऐसा लगता है जैसे मानो लंबे समय से साफ- सफाई का कार्य नहीं हुआ है चारों तरफ से दुर्गंध ही दुर्गंध आती है जिससे अनेकों प्रकार की बीमारियां होने का खतरा ग्रामीणों के सर पर मडरा रहा हैं। लेकिन साहब को तो इससे कोई मतलब ही नहीं हैं।ग्राम पंचायत परसेल के गली मोहल्लों में गंदगी फैली हुई है। जगह- जगह कचरा फैला हुआ है। दुर्गंध से ग्रामीण परेशान हैं। गांव के जनप्रतिधि सफाई पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। नाली सफाई न होने के कारण ग्रामवासी गदंगी के बीच रहने को मजबूर है। लेकिन वर्तमान पंचायत के जनप्रतिधियों की लापरवाही के चलते नाली की सफाई नहीं हो पा रही है।जिसके कारण नाली चेंबर पूरी तरह भर गया है और पाइप के अंदर मिट्टी जमा होने के कारण लोगों के घरों में पानी भर रहा है।सफाई न होने के कारण घरों में काफी बदबू रहती है। इसके कारण ग्रामीणों का जीना दूभर हो गया है। ग्रामीणो के द्वारा बताया गया कि गांव के विकास के लिए नाली बनाई गई थी, लेकिन जनप्रतिनिधियों के उदासीनता के चलते विकास रूपी नाली अब विनाशकारी बन गई है। आसपास के लोग गंदगी से परेशान हैं। सफाई करवाने के लिए सरपंच को कई बार बोल चुके हैं। लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बारिश होने पर गंदगी फैल जाएगी और बदबू से लोग परेशान होंगे।



