क्राइमदेश विदेश

मणिपुर में 3 महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाने एवं उनके साथ कृत्य करने के विटोध में आप ने सौपा ज्ञापन

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले की आम आदमी पार्टी की नारी शक्तियों ने मणिपुर में मैतेई और कु्की समुदायों के बीच झड़प के एक दिन बाद 4 मई को कांगपोकपी जिले के बीफीनोम गांव के पास हमला हुआ था, इस दौरान भीड ने तीन कुकी महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाया, इस दौरान एक
महिला के साथ दिनदहाड़े कृत्य किया गया, जो कि अत्याधिक शर्मनाक एवं दर्दनाक रहा ।
जिसका पूरजोर विरोध आम आदमी पार्टी, जबलपुर करती है, तथा उक्त घृर्णित कृत्य को अंजाम देने वाले अपराधियों के विरूद्ध शीघ्र अतिशीघ्र दंडात्मक कार्यवाही करने हेतु भारत के प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति, महिला आयोग के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
कलेक्टर को आम आदमी पार्टी, जबलपुर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार को मालवीय चौक पर सौंपा गया।
इस अवसर पर महिला जिला अध्यक्ष यासमीन महमूद खान, प्रदेश सह सचिव सरला साहू, आरती ठाकूर, अभिलाषा जैन, सुमन पटेल, तस्लीमा मंसूरी, मनीषा पटेल, मधुबाला, ज्योत्सना कॉल, कमलाबाई, विमला यादव, अनीता, आकांक्षा, अर्चना, संगीता विश्वकर्मा, जिला अध्यक्ष ओम बाबू जांगिड़, राजेश वर्मा, रामकिशोर, हरदीप सिंह, संगीता विश्वकर्मा, प्रवीण परसाई, सचिन गुप्ता, रितेश सिंह, दिनकर शुक्ला, संतोष, महेश शर्मा, किशन यादव, राजू विश्वकर्मा घनश्याम चक्रवती, आदेश दुबे के साथ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता एवं सदस्यगण इस दौरान उपस्थित रहें ।

Related Articles

Back to top button