हेल्थ
आयुष स्वास्थ्य व कल्याण केंद्र का विधायक सुशील इंदू तिवारी ने किया लोकार्पण, ग्राम पंचायत पिपरिया कुश्नेर में
ब्यूरो चीफ मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के पनागर विधान सभा अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पिपरिया कुश्नेर में शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक सुशील इन्दु तिवारी की उपस्थित में लागत राशि 8.22 लाख की विधायक निधि के द्वारा निर्मित नया आयुर्वेदिक औषधालय का लोकार्पण किया गया ।
इस कार्यक्रम के दौरान ग्राम पिपरिया कुशनेर में जनपद अध्यक्ष शैलेंद्र पटेल, जनपद सदस्य नीरज पांडेय, सरपंच शिव चरण कोरी, आनंद मिन्चू जैन, मोनू खरे, वीरेंद्र तिवारी, शालिग्राम पांडेय, गोलू पांडेय, अमित यादव, सीईओ आकाश सूत्रकार, अर्जुन यादव के साथ साथ ग्राम वासीयों, जन प्रतिनिधियो की उपस्थित में किया गया ।



