काबंडियो ने बोरास से नर्मदा जल लाकर किया भोलेनाथ का जल अभिषेक
विधायक पुत्र गिरजेश प्रतापसिंह भी हुए सम्मिलित
रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
सिलवानी । नगर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रावण मास के तीसरे सोमवार को कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। सोमवार को ब्रह्म मुहूर्त में बोरास के पावन तट पर मां नर्मदा जी की पूजा अर्चना के पश्चात कावड़ यात्रा प्रारंभ हुई जो उदयपुरा, बिजनहाई , चन्दनपिपरिया, धनगंवा, पठापोड़ी, चिचौली, बेगवा से होते हुए नगर में प्रवेश किया। कांवड यात्रा का नगर में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा में डीजे की धुन पर शिव भक्त थिरकते और जयकारे लगाते चल रहे थे। नगर के बजरंग चौराहा, गांधी चबूतरा, पुराना बस स्टैंड, शिवाजी नगर से होते हुए श्री जानकी रमणधाम काठिया मंदिर पहुंची। जहां भगवान भोलेनाथ का नर्मदा जल से अभिषेक, पूजन और आरती की गई एवं अंत में प्रसाद वितरण किया।
काबड़ यात्रा के संयोजक प्रियांश सिंह राजपूत, ठाकुर गिरजेश प्रताप सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में शिव भक्त कावड़ यात्रा में सम्मिलित हुए।



