24 साल के जनपद सदस्य ने गौ रक्षा का संकल्प लेकर बांसा गांव से बागेश्वर धाम तक 250 किलोमीटर की पैदल यात्रा की शुरू
बागेश्वर धाम से लौटकर गांव -गांव जाकर मवेशियों के सीगों पर रेडियम पट्टी लगाने का अभियान चलाएंगे
रिपोर्टर : कुलदीप चौरसिया
जैसीनगर । यह जैसीनगर जनपद क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 4 से सबसे कम उम्र के जनपद सदस्य प्रणवराज कुर्मी है, उन्होंने अपने एक दर्जन साथियों के साथ गौ रक्षा का संकल्प लेकर आज से बांसा गांव के राजमंदिर से बागेश्वर धाम तक 250 किलोमीटर की पैदल यात्रा प्रारम्भ की है, यह यात्रा 6 दिनों में पूरी करेंगे, बागेश्वर धाम मे दर्शनों के बाद अपने साथियों सहित साइकिलो से जैसीनगर जनपद के गांव- गांव जाकर मवेशियों के सींगो में रेडियम पट्टी लगाएंगे!
प्रणव राज बताते हैं कि आए दिन सड़कों पर बैठे मवेशियों से वाहन चालक और मवेशी दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं इन्हे दुर्घटना से बचाया जाए, मन में विचार आया कि मवेशियों की सीगों में रेडियम पट्टी लगाई जाए जिससे वाहन चालकों को दूर से ही मवेशी नजर आ जाएंगे और दुर्घटना को रोका जा सकता है बस इसी संकल्प को पूरा करने के लिए सबसे पहले बागेश्वर धाम की पैदल यात्रा करने का विचार आया, यात्रा पूरी करने के बाद वह अपने इस अभियान की शुरुआत करेंगे।



