मध्य प्रदेशराजनीति

भाजपा ही एक ऐसा दल है जहां एक साधारण कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री बन सकता है : रामपाल सिंह राजपूत

सिलवानी में भाजपा का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न
सिलवानाी। सोमवार को सिलवानी नगर के दॉ रायॅल गार्डन में सिलवानी विधानसभा क्षेत्र के समस्त मंडल एवं मोर्चा सहित बूथ कार्यकर्ताओं का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन विधायक रामपाल सिंह राजपूत की विशेष उपस्थिति में आयोजित किया गया। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर इस सम्मेलन को महत्वपूर्ण माना गया। क्योंकि इस सम्मेलन में समस्त कार्यकर्ताओं को शामिल करते हुए बूथ को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने सम्मेलन उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की पार्टी के आह्वान पर आज पूरे मध्यप्रदेश में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हो रहे है पार्टी पूरे इलेक्शन मूड में आ चुकी है। गृहमंत्री अमित शाह ने भोपाल में मीटिंग ली मध्य प्रदेश में 2 बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आगमन हो चुका है, मध्यप्रदेश में 65 हजार बूथों पर एक एक बूथ पन्ना समिति पन्ना प्रभारी बन चुके हैं। उन्होंने कहा मध्यप्रदेश में जिस तरीके से विकास की गंगा बह रही है, लगातार विकास हो रहा है।
उन्होंने कार्यकर्ता से अपील कि है कि अगर इतिहास रचना है तो विधानसभा चुनाव तक घर छोड़ें और क्षेत्र में मेहनत करें। आपकी मेहनत जरूर रंग लाएंगी। कभी कांग्रेस की सरकार ने ऐसी परिकल्पना नहीं की होगी जो हमारी भाजपा सरकार ने विकास कर दिखाया है जिसमें कार्यकर्ता ही सर्वोपरि है । यह वह दल है जहां एक साधारण कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री बन सकता है। हालांकि इसके लिए पूर्ण निष्ठा, समर्पण और संकल्प के भाव से पार्टी के लिए समर्पित होना पड़ेगा। रामपाल सिंह राजपूत ने कहा कि चुनाव आने वाले हैं, सभी कार्यकर्ताओं को पूरी मेहनत के साथ बूथ जिताने होगा। हमारे कार्यकर्ता हमारी शान है।
भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं, जिन्होंने भाजपा को विश्व को सबसे बड़े राजनीतिक दल होने का दर्जा दिलाया है। कार्यकर्ताओ की मेहनत से ही चुनाव जीते जाते हैं। भाजपा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को लेकर आगे बढ़ाने वाली पार्टी है। जिसमें कार्यकर्ता राष्ट्र के लिए कार्य करता है। आगामी समय में चुनाव है, कार्यकर्ताओं को अभी से अपनी तैयारियां तेज करना होगी। अपने बूथ को मजबूत करने के संकल्प के साथ घर घर जाकर भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं की जानकारी जनमानस तक पहुंचाने का काम करना है।
कार्यक्रम के प्रारंभ में महापुरुषो के चित्र पर माल्यार्पण किया गया । कार्यक्रम को संगठन के जिला प्रभारी सुधीर अग्रवाल, जनपद पंचायत अध्यक्ष ठाकुर तरुवर सिंह राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, दीपक रघुवंशी आदि भी संबोधित किया । संचालन प्रदीप कुशवाहा पार्षद ने किया। यहां पर बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button