मध्य प्रदेश

पुल के पांच फीट ऊपर से बेलकुंड नदी में बाढ़ आने से उमरियापान, सिहोरा-कटनी मार्ग पर गर्रा घाट के पास टूटा संपर्क, होम गार्ड के जवान तैनात

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | लगातार दो दिन से हो रही बारिश के कारण कटनी जिले की नदी और बरसाती नालों का जलस्तर बढ़ रहा है। बाढ़ के मद्देनजर जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। ढीमरखेड़ा से उमरियापान,कटनी मार्ग गर्राघाट, छोटी पोड़ी के पास बेलकुंड नदी के तटीय और ऊपरी क्षेत्रों में तेज बारिश के कारण जलस्तर में वृद्धि होने से पुल के ऊपर करीब 5 फुट पानी बहाव हो रहा है। जिला प्रशासन ने लोगों से कहा है कि नदी-नालों में पानी के उफान और पुल-पुलियों से ऊपर पानी बहने की स्थिति में पुल पार न करें। लगातार हुई बारिश के कारण जिले की नदी और नालों का जलस्तर बढ़ रहा है। बाढ़ के मद्देनजर जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। ढीमरखेड़ा से उमरियापान, ढीमरखेड़ा से सिलौड़ी मार्ग ढीमरखेड़ा से सिहोरा मार्ग बाढ़ के चलते जगह-जगह नाले नदी उफान पर चल रहे हैं जिस कारण से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे शासन-प्रशासन अलर्ट मोड पर है और नजर बनाए हुए हैं। लोगों को चेतावनी दी जा रही है कि पुल के ऊपर पानी होने पर वाहन का आवागमन ना करें और वाहन पुल के ऊपर से ना निकाले यह चेतावनी शासन प्रशासन के द्वारा दी जा रही है। कटनी मार्ग गर्राघाट छोटी पोड़ी के पास बेलकुंड नदी के तटीय और ऊपरी क्षेत्रों में तेज बारिश के कारण जलस्तर में वृद्धि होने से पुल के ऊपर करीब 5 फुट पानी का बहाव हो रहा है । जिला प्रशासन ने लोगों से कहा है कि नदी-नालों में पानी के उफान और पुल-पुलियों से ऊपर पानी बहने की स्थिति में पुल पार नहीं करें। जिला प्रशासन की ओर से जारी की गई सलाह में कहा गया है कि किसी भी स्थिति में अपनी जान जोखिम में नहीं डालें । बहुत जरूरी होने पर यात्रा के वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें ।इसके अलावा जल स्तर में कमी आने की प्रतीक्षा करें। बाढ़ और उफान की स्थिति में नदी-नालों को पार करने का दुस्साहस बिल्कुल नहीं करें। सुरक्षा के मद्देनजर होमगार्ड को तैनात किया गया है ।
उमरियापान, टोला, बरौदा , पकरिया, पड़रिया खुर्द, देवरी मंगेला एवं बिछिया गांव में बाढ़ अलर्ट जारी
नर्मदा विकास संभाग क्रमांक 4 द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ढीमरखेड़ा को पत्र जारी करते हुए अति दृष्टि एवं नहर क्षतिग्रस्त होने के कारण क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया है। जिसमें बताया गया कि जबलपुर सिहोरा मझौली एवं कटनी क्षेत्र में अतिदृष्टि के कारण दाएं तट मुख्य नहर में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है इसके अतिरिक्त दाएं तट मुख्य नहर किलोमीटर 30.00 पर गौर नदी के बाढ़ का पानी मुख्य नहर के बैक को तोड़कर नहर में प्रविष्ट हो गया है इससे बाढ़ की स्थिति और भी बढ़ गई है नर्मदा घाटी विकास विभाग द्वारा इस अति दृष्टि के कारण नहर में बढे हुए पानी को मुख नहर के किलोमीटर 83.500 पर स्थित स्केप चैनल द्वारा हिरण नदी में प्रवाहित किया जा रहा है तथा किलोमीटर 98.00 पर भी स्थित स्केप चैनल द्वारा कटहरी नाला में प्रभावित किया जा रहा है क्योंकि गौर नदी के बाढ़ का पानी भी मुख्य नहर में प्रविष्ट हो गया है उसे भी उक्त दोनों स्केप चैनलों के द्वारा नदी एवं नालों में निकल जाएगा जिसके कारण आज ढीमरखेड़ा क्षेत्र के उमरिया पान टोला बड़ौदा पकरिया पड़रिया खुर्द देवरी मंगेला एवं बिछिया गांव में एवं आसपास के ग्रामों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना है तथा आवागमन भी बाधित हो सकता है इसके बाद उक्त क्षेत्र के संबंधित थाना प्रभारी एवं जिम्मेदारों को अलर्ट जारी किया गया। लगातार दो दिन से हो रही बारिश के कारण क्षेत्र के नदी – नाले उफान पर चल रहे हैं जिन कारणों से क्षेत्र में यातायात सुबह से खबर लिखे जाने तक प्रभावित रहा एवं यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ढीमरखेड़ा क्षेत्र में बेलकुंड नदी पुल के ऊपर से बह रही है वही कटहरी, दतला एवं कौभी नाला पुल के ऊपर 2 से 3 फुट की ऊंचाई पर बह रहा है जिस कारण से क्षेत्र में आवागमन बहुत प्रभावित हो रहा है।

Related Articles

Back to top button