CM Shivraj के कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था में सहयोग करें : पुलिस अधीक्षक सुनील तिवारी
मुख्यमंत्री के आगमन पर यातायात व्यवस्था में किया गया बदलाव
ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
दमोह । प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का दमोह शहर में 4 अगस्त 2023 को आगमन हो रहा है। दमोह शहर में रोड-शो एवं आमसभा का कार्यक्रम निर्धारित है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सुनील तिवारी ने कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शहर में यातायात, मार्ग परिवर्तन एवं पार्किंग व्यवस्था निर्धारित की है। कार्यक्रम में शामिल हेतु आने वाले वाहनों की मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था उन्होंने बताया सागर, बटियागढ एवं हटा की ओर से मुख्य कार्यक्रम स्थल तहसील ग्राउंड की ओर आने वाली बसें हटा नाका तिराहा से बायपास होते हुए न्यू ओवर ब्रिज सागर नाका, पॉवर ग्रिड तिराहा, बालाकोट बायपास चैराहा, मारूताल बायपास चैराहा, जबलपुर नाका, बेलाताल तिराहा होते हुए व्हीआईपी रोड तहसील ग्राउंड के सामने सवारियां उतारकर के.एन. कॉलेज, नवजागृति स्कूल, जबलपुर नाका होते हुए पार्किंग स्थल पॉलीटेक्निक कॉलेज में बसें पार्क की जा सकेंगीं। कटनी एवं जबलपुर मार्ग से मुख्य कार्यक्रम स्थल तहसील ग्राउंड की ओर आने वाली बसें धरमपुरा बायपास से मारूताल बायपास चौराहा, जबलपुर नाका, बेलाताल तिराहा होते हुए व्हीआईपी रोड तहसील ग्राउंड के सामने सवारियां उतारकर के.एन. कॉलेज, नवजागृति स्कूल, जबलपुर नाका होते हुए पार्किंग स्थल पॉलीटेक्निक कॉलेज में बसें पार्क की जा सकेंगीं। हटा एवं बटियागढ मार्ग से कार्यक्रम स्थल आने वाले दोपहिया एवं चार पहिया वाहन हटा नाका, पलंदी चैराहा, राय तिराहा, स्टेशन चैराहा, बस स्टेण्ड चैराहा, कोआपरेटिव बैंक चैराहा से न्यायालय के सामने से होते हुए पार्किंग स्थल उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में पार्क की जा सकेंगीं। सागर की ओर से आने वाले दोपहिया एवं चार पहिया वाहन पॉवरग्रिड तिराहा से बालाकोट बायपास चौराहा, केन्द्रीय विद्यालय तिराहा, किल्लाई नाका चौराहा, सरस्वती स्कूल तिराहा से न्यायालय को जाने वाले मार्ग से होते हुए पार्किंग स्थल उत्कृष्ट विधालय मैदान में पार्क होंगे. कटनी एवं जबलपुर मार्ग से मुख्य कार्यक्रम स्थल तहसील ग्राउंड की ओर आने वाले दोपहिया एवं चार पहिया वाहन धरमपुरा बायपास से मारूताल बायपास चैराहा, जबलपुर नाका, बेलाताल तिराहा होते हुए व्हीआईपी रोड तहसील ग्राउंड के सामने से होते हुए पार्किंग स्थल उत्कृष्ट विधालय मैदान में पार्क होंगे
सामान्य यातायात व्यवस्था (प्रातः 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक) जबलपुर की ओर से आने व जाने वाली यात्री बसें बस स्टेण्ड से किल्लाई नाका, बालाकोट बायपास चौराहा, मारूताल बायपास चौराहा से जबलपुर मार्ग का उपयोग करेंगी. कटनी की ओर से आने व जाने वाली यात्री बसें बस स्टेण्ड से किल्लाई नाका, बालाकोट बायपास चौराहा, मारूताल बायपास चौराहा, धरमपुरा नाका से कटनी मार्ग का उपयोग करेंगी. सागर की ओर से आने व जाने वाली यात्री बसें बस स्टेण्ड से किल्लाई नाका, बालाकोट बायपास चौराहा, पॉवरग्रिड तिराहा से सागर मार्ग का उपयोग करेंगी। हटा, बटियागढ की ओर से आने व जाने वाली यात्री बसें बस स्टेण्ड से किल्लाई नाका, बालाकोट बायपास चौराहा, पॉवरग्रिड तिराहा, न्यू ओवर ब्रिज सागर नाका से बायपास का उपयोग कर अपने गंतव्य को आयेंगी व जायेंगी. कार्यक्रम के दौरान किल्लाई नाका चौराहा से तीन गुल्ली चौराहा, स्टेशन चैराहा, राय तिराहा, घंटाघर, अंबेडकर चौराहा, कीर्ति स्तंभ चौराहा, बेलाताल तिराहा, महाराणा प्रताप चौराहा से हेलीपेड वाला मार्ग अत्यधिक व्यस्त रहने की संभावना है अतः सामान्य आवागमन के लिए इस मार्ग के उपयोग से बचें एवं वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। उन्होंने समस्त नागरिकों से आग्रह किया है कि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था में सहयोग करें एवं व्यवस्था में लगे पुलिस कर्मियों के निर्देंशों का पालन करें. उन्होंने असुविधा के लिए सभी से खेद व्यक्त किया है।



