मध्य प्रदेश
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का विधायक, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित किया दौरा
24 घंटे से अधिक बारिश से कई गांव बाढ़ चपेट में
ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
जबेरा । दमोह जिले के जबेरा विधानसभा की ग्राम पंचायत बंशीपुर के गांव तांवरी मगरा टोला से निकली नदी का पानी घरों में जा पहुंचा है पानी बाढ़ से आने जाने के सभी रास्ते बंद हो गए और पूरा गांव जलमग्न होने सड़कों आवागमन बंद हो गया है। जबेरा विधायक धर्मेन्द्र सिंह को दूरभाष के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई बाढ़ पानी में कुछ डूब है। जबेरा विधायक ने दमोह कलेक्टर को अवगत कराया जाने पर कलेक्टर मयंक अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे नदी की बाढ़ का जायजा लिया रेस्क्यू टीम की माध्यम से लोगों सुरक्षित निकाला गया। उपस्थिति रहे कलेक्टर ने इस संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए दिये है जानकारी लगते मौके स्थल पहुंचे।



