मध्य प्रदेशराजनीति

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत से कांग्रेसियों में उत्साह

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । भारत की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट द्वारा शुक्रवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वायनाड से सांसद रहे राहुल गांधी को बहुत बड़ी राहत देते हुए उनकी संसदीय सीट पर बहाली से कांग्रेस खेमे में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, जैसे ही कांग्रेसियों को राहुल गांधी के मामले में सुप्रीम कोर्ट के द्वारा मिली राहत का समाचार मिला उनमें हर्ष की लहर दौड़ गई और एक दूसरे को बधाई शुभकामनाएं देते हुए पटाखे फोड़े और मिठाईयां बांटी इस प्रकार की खबरें गौरझामर के अलावा देवरी केसली महाराजपुर नन्ही देवरी सुर्खी बरकोटी आदि स्थानों पर भी देखने को मिली ,सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसे सत्य और जनता की जीत बताया इससे कांग्रेस पार्टी में उमंग और उत्साह का संचार हुआ है जो कार्यकर्ता में देखते ही बन रहा है।

Related Articles

Back to top button