पर्यावरणमध्य प्रदेश

हरगढ़ में एक सप्ताह से डेरा जमाये हुये तेदुआ का डर, वन विभाग की टीम लगीं खोज में

घने जंगल के कारण हो रही परेशानी, गावों में करा दी गई  मुनादी, शाम होते ही घरों में लोग हो जाते हैं कैद 
हरगढ़ क्षेत्र में लगातार देखा जा रहा तेंदूआ 

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास 
जबलपुर । जबलपुर जिले की सीमा से लगे हुए सिहोरा ब्लाक के वन परिक्षेत्र में विगत दिनों एक खूंखार तेंदूआ जानवर को देखने से लोगों में दहशत का माहौल अभी भी बना हुआ है । शाम होते ही घरो में कैद हो जाते हैं गांव के लोग। वही इस मार्ग से काफी डर कर लोग आ जा रहें हैं। इस घटना के बाद से वन विभाग की टीम ने डेरा डाल दिया है और दिन रात  सर्चिग की जा रही है । फिलहाल वन विभाग की सीमा से लगे हुए सभी गावों में मुनादि करा दी गई है और सभी को सूचित कर दिया गया है कि जब तक तेदुआ पकड़ा नहीं जाता तब तक सभी लोग शाम को गाव से बाहर न निकले न ही किसी को आने जाने दे । 
सिहोरा वन क्षेत्र की सीमा से लगे हुए हरगढ़ में एक सप्ताह से डेरा जमाये हुये तेदुआ को लेकर डर बना हुआ हैं ।
इस संबंध में सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी अबरार खान सिहोरा ने बताया कि बारिश के समय में अधिक घना जंगल और झाडियो के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं । फिलहाल वन विभाग की टीम तेदुआ की खोजबीन करने में लगीं हुई हैं । जल्द ही उसे पकड़ लिया जायेगा । सिहोरा वन क्षेत्र सीमा से लगा हुआ है। जिससे सभी जानवरो का इस मौसाम में अधिक भ्रमण करते हैं। तेदुआ की खबर लगने पर तत्काल वन विभाग के एसडीओ एमएल बड़कड़े, रेंजर जेडी पटेल की उपस्थिति में मंगलवार को जबलपुर की टीम के साथ सुबह से रेस्क्यू सर्चिंग अभियान शुरू किया गया हैं । साथ ही ग्रामीणों के द्वारा बताये जगहो पर तलाश जारी हैं। बारिश व घनी झाडियो के कारण वह दिखाई नहीं दे रहा । जल्द से जल्द वह पकड़ लिया जायेगा। सीमा से लगे हुए ग्रामों में निर्देश बोर्ड लगाये गये हैं । क्षेत्र में  खूंखार जानवर तेदुआ की  दहशत का माहौल अभी भी  बना हुआ है । 

Related Articles

Back to top button