एएसपी, डीएसपी सहित पुलिस निरीक्षकों की आमद के साथ विदाई प्रारम्भ
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले में पुलिस सेवा मेंपदस्थ एएसपी, डीएसपी सहित पुलिस निरीक्षकों की आमद के साथ विदाई प्रारम्भ हो गई हैं । जबलपुर जिले के आधा दर्जन से अधिक थाना प्रभारियो को शनिवार को रिलीव कर दिया गया है ।
पुलिस-प्रशासन द्वारा- टी के विद्यार्थी ने ग्रामीण क्षेत्रों में आधा दर्जन से अधिक थाना प्रभारियो को रिलीव कर दिया गया है । इस दौरान एएसपी सूर्यकांत शर्मा को एएसपी ग्रामीण एक की कमान सौंपी गई है । इनके अनुभाग क्षेत्र में पाटन संभाग, सिहोरा संभाग के साथ साथ चुनाव सेल के अतिरिक्त कार्यालय पुलिस अधीक्षक के सभी कार्य की जिम्मेदारी दी गई है । वही इसी प्रकार से ग्रामीण दो ड्रॉ सोनाली चंदेल दुबे को एएसपी ग्रामीण क्षेत्र दो की जिममेदारी का कार्य सौपा गया है । इनके क्षेत्र बरगी संभाग, पनागर संभाग के साथ साथ शिकायत शाखा,सीएम हेल्पलाइन, डीसीबी व आलम्बन शाखा की जिम्मेदारी का भार सौपा गया है । वही सोमवार से पुलिस-प्रशासन में सेवा कर्मचारियो को मिलने वाली वीकली अवकाश का सभी थाना क्षेत्र के हिसाब से तैयार कर लिया गया है । रोटेशन के अनुसार सभी थानों में पदस्थ बल को अवकाश दिया जाएगा । इस दौरान जिले से लेकर ग्रामींण क्षेत्रों के थानों में स्टाप के अनुसार अवकाश का रूटीन रहेगा ।



