विश्व आदिवासी दिवस पर समाज के लोगों ने राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । देवरी क्षेत्र के आदिवासी समुदाय के लोगों ने विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष में तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया है जिसमें आदिवासी समुदाय के लोगों ने अनेक मांग करते हुए सरकार से शीघ्र मांगों को पूरा करने के लिए निवेदन किया है।
विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष में समस्त आदिवासी समुदाय के लोगों ने एवं अन्य समुदाय के लोगों ने ज्ञापन देकर आदिवासी के हितों में जल्द से जल्द मांगों पर अमल किया जाये ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि आदिवासी दिवस पर प्रतिवर्ष सामूहिक अवकाश घोषित किया जावे, वन भूमि से वंचित आदिवासी समुदाय के व्यक्तियों को वन भूमि पट्टे प्रदान किया जावे, आदिवासियों पर हो रहे हैं अत्याचार पर रोक लगाई जाए एवं दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जावे, आदिवासी धर्म कोड पृथक किया जाए जिससे आदिवासी समाज के रीति रिवाज धर्म संस्कृति सुरक्षित रह सके। आदिवासी समाज के रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती की जावे आदि मांगों को लेकर देवरी क्षेत्र के बड़ी संख्या आदिवासी उपस्थित रहा।
ज्ञापन देने के बात देवरी से विशाल वाहन रैली हाथीडोल तक निकाली गई है जिसमें बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग वाहन रैली के साथ भगवान बिरसा मुंडा की जयकारों के साथ रैली में चल रहे थे वही हाथीढोल पर आम सभा का कार्यक्रम रखा गया जिसमें आदिवासी समुदाय के नेताओं ने आदिवासी हितों में बात करते हुए आदिवासी के उत्थान के लिए सरकार से अन्य मांग रखी और कहा कि जल्द से जल्द आदिवासी के हितों में सरकार कदम उठाएं जिससे कि आदिवासी समुदाय को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिल सके।
इस अवसर पर संजू बाबा गोरखपुर, बाबूलाल आदिवासी, रामस्वरूप बारिबा, महेश आदिवासी, हनुमत सिंह, कमलेश बहादुर, मुन्नालाल बारिबा, हल्के बाबू, मनोहर विधायक प्रतिनिधि अयाज खान, संतोष रघुवंशी, लाल बारिबा, चंदन सिंह उईके, रामकृष्ण, नीरज उईके प्रमोद परते गंगाराम आदि मौजूद थे।



