मध्य प्रदेश

नारी जागरण व पौधारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

साईंखेड़ा ।शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में गायत्री परिवार द्वारा सिलावानी तहसील के ग्राम साईंखेड़ा मे नारी जागरण व पौधारोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
बाड़ी मे सम्पन्न हुए कन्या कौशल शिविर के पश्चात अपरान्ह 3 बजे से सिलवानी तहसील के ग्राम साईंखेड़ा श्री लक्ष्मीनारायण बड़ा मंदिर परिसर मे नारी जागरण एवं तत्पश्चात पौधारोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुए।
नारी जागरण मे 30 बहिनों एवं इतनी ही संख्या मे पधारी कन्याओं को बहिन पूर्णिमा पवार ने युग परिवर्तन के सन्धि काल मे भगवान के कार्य मे हाथ बटाने वालों का भविष्य स्वर्णिम अक्षरों मे लिखे जाने और जीवन लक्ष्य प्राप्त होने के गिद्ध, गिलहरी, रीछ, वानरों, ग्वाल वालों आदि के कई उदारहण प्रस्तुत कर बहिनों को समय का महत्व बताया। उन्होंने बहिनों से महिला मण्डल बनाने, बाल संस्कार शालाएं चलाने, स्वाध्याय सत्संग मंडल स्थापित करने और घर घर मे देवत्व के जागरण के बालकों के समय पर संस्कार सम्पन्न कराये जाने हेतु बहिनों का मार्गदर्शन दिया।
संतोष धाकड़ जिला समन्वयक द्वारा सिलवानी मे बाल शाला संचालित करने वाली चार बहिनों के प्रयासों के सराहना करते हुए उनका उपजोन प्रतिनिधियों एवं खंडवा से पधारी देव कन्याओं के माध्यम से सम्मान कराया गया।
इस अवसर शमशान घाट मे पौधारोपण एवं श्री राय मैरिज गार्डन मे माता भगवती देवी उपवन की स्थापना भी की गई, नारी जागरण और उपवन स्थापना प्रथम वार आयोजित कार्यक्रम थे । जिनमे खंडवा की देवकन्याओं की उपस्थिति और उनके प्रेरणाप्रद उदभोदन से शताब्दी संकल्प अभियानों मे नारी जागरण अभियान को एक नई दिशा और प्रेरणा मिली।
अंत मे मंदिर परिसर मे साहित्य केंद्र की स्थापना कर सुरेश श्रीवास्तव भोपाल उपजोन सह समन्वयक ने विचार क्रांति के स्वरुप और युग ऋषि द्वारा रचित युगसाहित्य के पठन पाठन के लाभ बताये।

Related Articles

Back to top button