मध्य प्रदेश

सालावारा में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, पौधारोपण कर बनाया यादगार

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । ऐतिहासिक नगरी गौरझामर के नजदीकी आदिवासी बाहुल्य ग्राम सालावारा में बुधवार 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय नेताओं के चित्रों पर पुष्पांजलि पुष्पहार रोरू लगाकर लोगों में प्रसाद वितरण किया गया तथा गोष्ठी का आयोजन किया गया ।
विश्व आदिवासी दिवस के इस अवसर पर ग्राम पंचायत सालवारा में आयोजित कार्यक्रम में सरपंच करोङी ठाकुर, उपसरपंच मुन्नालाल ठाकुर, प्रतिनिधि सचिव दुर्गाप्रसाद पटेल, सहायक सचिव मनोज अहिरवार, पंच तुलसीराम ठाकुर, परमलाल आदिवासी, लच्छू आदिवासी, भगवानदास आदिवासी, संतोष, पीतम द्रोपती, रूपकिशोर, लक्ष्मण सिंह लोधी, मेहरबान, पंच प्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित थे । कार्यक्रम को स्मरणीय बनाने हेतु ग्राम पंचायत परिसर, स्कूल परिसर एवं ग्राम के सार्वजनिक स्थानों पर फलदार छायादार पौधो का पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर गौरझामर के पत्रकारों कुंदनलाल चौरसिया, लीलाधर साहू सहित अनेक लोगों ने सम्मिलित होकर पौधारोपण किया।

Related Articles

Back to top button