खेलमध्य प्रदेश

सिलवानी के चार खिलाड़ी खेलेंगे राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता

सिलवानी । भोपाल में आयोजित संभागीय शालेय बैडमिंटन प्रतियोगिता में सिलवानी के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए भोपाल संभाग की टीम में अपना स्थान पक्का किया । अंडर 14 बालक वर्ग में रुद्र दुबे, यश साहू, युवराज मेहरा का टीम में चयन हुआ है जबकि अंडर 14 बालिका वर्ग में सिलवानी की खिलाड़ी रिशा राय का चयन किया गया है यह सभी खिलाड़ी 15 सितंबर से सागर में आयोजित राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेंगे। विकासखंड खेल प्रभारी मोहम्मद तारिक, कोच शशांक जैन के नेतृत्व में यह खिलाड़ी भोपाल गए थे। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर जिला कीड़ा अधिकारी राजेश यादव, विकासखंड शिक्षा अधिकारी रूपेंद्र ठाकुर, प्राचार्य एनपी शिल्पी, मदन रघुवंशी, खेल शिक्षक आकाश भामरे, सौरभ नगरे, वीरेंद्र राय, कमलेश जाटव, योगेश कुलकर्णी, आरिफ खान और सभी खिलाड़ियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Back to top button