मध्य प्रदेश

चरण पादुका वितरण कार्यक्रम का आयोजन

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेजगढ़, दमोह । तेजगढ़ वन परिक्षेत्र तेजगढ़ अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत समदई में तेंदूपत्ता संग्रहको को मुख्यमंत्री की चरण पादुका वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें दमोह जिला के वन विभाग के मुखिया महेंद्र कुमार उईके, उप वन मंडल अधिकारी तेन्दूखेड़ा रेखा पटेल, 56 जबेरा के विधायक धर्मेंद सिह लोधी, तेजगढ़ रेंज से वन परिक्षेत्र अधिकारी नीरज पांडे अपनी टीम के साथ मौजूद रहे. बीजेपी के मंडल अध्यक्ष भारत सिंह, जनपद सदस्य हरिसिंह, समदई ग्राम पंचायत के सरपंच प्रकाश अहीरवाल ओर भी गणमान्य लोग उपस्थित रहे. इस कार्यक्रम में तेंदूपत्ता संग्रहको को जूता, चप्पल, पानी के लिए बॉटल, ओर एक साड़ी भेट की गई. इसी कार्यक्रम में 56 जबेरा विधायक के द्वारा क्षेत्र के आदिवासी समाज के गणमान्य नागरिकों का सम्मान भी किया गया. साथ ही मुख्यमंत्री के जन सेवा मित्रों का भी विधायक के द्वारा सम्मान किया गया और बड़ी संख्या में ग्राम और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button