भोपाल से तेंदूखेड़ा जा रही बस पलटी, कुछ यात्री हुए घायल, टला बडा हादसा
गौहरगंज । रविवार को भोपाल से तेंदूखेड़ा जा रही 40 सीटर शर्मा ट्रैवल्स की बस स्टेयरिंग फेल होने से एनएच—45 भोपाल जबलपुर रोड पर पांजरा के पास पलट गई। बस में 25 यात्री सवार थे। कुछ यात्रियों के घायल की सूचना है, जिन्हें इलाज के लिए सुल्तानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है। इनका उपचार जारी है। बस की रफ्तार कम होने से बडा हादसा टल गया।
मिल रही जानकारी के अनुसार गौहरगंज थाना क्षेत्र के गांव पांजरा के पास शर्मा ट्रैवल्स की बस क्रमांक एमपी 04 पीए 2665 स्टेयरिंग फेल होने से अनियंत्रित होकर रोड से नीचे पलट गई। बस में सवार यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर कई वाहन रुक गए। उन्होने यात्रियों को बस से बाहर निकाला और गौहरगंज थाने को सूचना दी। घायलों का सुल्तानपुर की अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। इनकी संख्या 5—7 बताई जा रही है। वही बस में 30 से 40 यात्री सवार थे।



