मध्य प्रदेश
विश्व कल्याण की कामना अखंड रामायण पाठ
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जबेरा क्षेत्र में स्थिति टण्ड गणड बाबा भोलेनाथ मंदिर में बीते 1 माह से अखंड रामायण पाठ का सिलसिला चल रहा है यहां 24 घंटे रामकथा की अरिवल धारा बह रही है। यहां राम भक्त क्षेत्र वासी बारी बारी से आकर सिद्ध क्षेत्र भगवान शिव शंकर मंदिर में दर्शन पूजन करने के बाद अखंड रामायण पाठ करते हैं। टण्ड गणड धाम संत बलखडेश्वर महराज बताया कि प्रति वर्ष सावन माह में श्री अखंड रामायण का आयोजन किया जाता है विश्व कल्याण की कामना के लिए शिष्य मंडल सेवा समिति जबेरा क्षेत्र ग्रामीणों योगदान करते है।



