धार्मिक

काबड़ में नर्मदा जल भरकर भगवान भोलनाथ का किया अभिषेक

गैलपुर मृगन्नाथ के शिव मंदिर में किया अभिषेक
सिलवानी । श्रावण मास के अंतिम सोमवार को भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किए जाने को लेकर शिवालयो में भक्तो का सैलाब उमड़ पड़ा। काबड़ यात्रा भी निकली गई। श्री सीताराम कीर्तन मंडल सिलवानी, गैलपुर के द्वारा भव्य काबड़ यात्रा निकाली गई, प्रारंभ में नगर के काली चौक में यात्रा को सफल आयोजन के लिए दरवार में पूजा अर्चना कर बोरास रवाना हुए, बौरास स्थित नर्मदा नदी की पूजा अर्चना के बाद काबड़ में जल भर कर प्रारंभ हुई। करीब 45 किलो मीटर पैदल चल काबड़ यात्रा तहसील मुख्यालय से करीब 6 किलो मीटर मृगन्नाथ की पहाड़ी पर स्थित शिव मंदिर पहुंची। यहां पर काब़ड़ में भर कर लाए गए नर्मदा जल से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया गया। सिलवानी विधायक कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह राजपूत ने कावड़ यात्रा में सम्मिलित काबड़ियो को शुभकामनाएं दी । उनके प्रतिनिधि के रूप में भाजपा मीडिया प्रभारी शिवम नामदेव मौजूद रहे ।
काबड़ यात्रा का रास्ते में जगह जगह नागरिको ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। नगर आगमन पर काबड़ यात्रियो पर विधायक प्रतिनिधि विभोर नायक, पूर्व नप अध्यक्ष मुकेश राय, हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष नारायण यादव, सरंपच कांता यादव आदि ने पुष्पबर्षा कर स्वागत किया ।

Related Articles

Back to top button