मध्य प्रदेश
डूमर घाट पर दुधी नदी में डूबे चार बच्चे, रेस्कयू जारी
रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
साईखेडा। शनिवार को साईखेड़ा के नजदीक तूमडा बढैया घाट के सामने दुधी नदी मै डूमर घाट नदी बनखेडी नर्मदापुरम क्षेत्र में नहाते चार बच्चे नदी में डूब गये।
थाना बनखेडी के एएसआई ने घटना स्थल से दूरभाष पर चर्चा की तो उन्होंने बताया कि डूमर ग्राम निवासी बंशकार परिवार के पांच बच्चे नदी नहाने गये थे, चार बच्चे नहाने पानी चले गये उनमें से एक घाट पर बैठे बच्चे ने साथियों को डूबता देख चीक पुकार मचाकर दौडकर परिजन को सूचना दी तब पुलिस , परिजन और ग्राम वासी घटना स्थल पर इक्कटे हो गये। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू टीम द्वारा बच्चों को तलाश की जा रही है । एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। एवं घटना स्थल पर साईखेडा जिला नरसिंहपुर की पुलिस प्रशासन भी पहुंचा।



