ज्योतिष

Astrology – ज्योतिष, Aaj Ka Rashifal : राशिफल 07 सितम्बर 2023 गुरुवार : कैसा रहेगा आज का दिन

आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
༺⚜❝ जय श्री हरि ❞⚜༻
ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि आपके एवं आपके पूरे परिवार के लिए हर दिन शुभ एवं मंगलमय हों।
👉🏽 07 सितंबर को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और गुरुवार का दिन है। अष्टमी तिथि गुरुवार शाम 4 बजकर 15 मिनट तक रहेगी। 7 सितंबर को रात 10 बजकर 1 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही गुरुवार सुबह 10 बजकर 25 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद मृगाशिरा नक्षत्र लग जाएगा। वहीं 7 सितंबर को गोकुलाष्टमी व्रत और नंदोत्सव मनाया जाएगा। आपको बता दें कि मथुरा, गोकुल और श्री कृष्ण से जुड़े बड़े-बड़े स्थल 7 सितंबर के दिन जन्माष्टमी मनाएंगे।आचार्य श्री गोपी राम से जानिए राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और किन उपायों से आप इसे बेहतर बना सकते हैं।
🐑 मेष राशि आज आपके लिए शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल है। कार्यालय में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। नई परियोजनाओं पर पूँजी निवेश कर सकते हैं धन लाभ होगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के लिए किसी बड़ी सफलता का योग बन रहा है। छात्रों के लिए समय अच्छा है प्रतियोगिता परीक्षा में सफल होने के योग बन रहे हैं। घर परिवर का माहौल आनंद पूर्ण रहेगा। संतान पक्ष से प्रसन्न रहेंगे। पति पत्नी के संबंधों में प्रेम बढ़ेगा प्रेम संबंधों के लिए समय बेहतर है।
👉🏽 आज क्या न करें-आज झूठ न बोले।
🤷🏻‍♀️ आज का मंत्र-आज पीपल के वृक्ष की पूजा करें।
🐂 वृष राशि : राशिवालों आज कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। काम की अधिकता की वजह से परेशानी का अनुभव करेंगे। विरोधी परेशान कर सकते हैं। सावधानी बनाए रखें। नौकरी व्यवसाय के लिए समय उत्तम नहीं है। सोच समझकर पूंजी निवेश करें। काम के सिलसिले में की गई यात्राएं लाभदायक नहीं रहेंगी। पारिवारिक दृष्टि से समय मिलाजुला रहेगा। बड़े बुजुर्गों का साथ मिलेगा। दाम्पत्य जीवन से तनाव दूर होगा।आपसी प्रेम में बढ़ोतरी होगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य रहेगा।
👉🏽 आज क्या न करें- आज वाहन न चलाएँ
🤷🏻‍♀️ आज का मंत्र- आज सुंदरकांड का पाठ करेंगे तो अच्छा रहेगा।
👩‍❤️‍👨 मिथुन राशि : वाले आज का दिन कार्यक्षेत्र में अपनी कई योजनाओं को नई दिशा देने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में आई सभी चुनौतियों का सामना डटकर करेंगे। कार्यालय में पदोन्नति हो सकती है।उच्चाधिकारियों से मान सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी व्यापार में धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। भूमि भवन वाहन खरीदने का विचार बन सकता है। परिवार में हंसी खुशी का माहौल रहेगा। दांपत्य जीवन अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है आपसी विश्वास बढ़ सकता है।
👉🏽 आज क्या न करें- आज सेहत का ध्यान रखें
🤷🏻‍♀️ आज का मंत्र-आज घर के दक्षिण कोण में केले का पौधा लगाएँ।
🦀 कर्क राशि : वाले के लिए आज मानसिक रूप से क्रियाशील बने रहेंगे। आर्थिक दृष्टि से समय मिलाजुला है सोच समझकर पूंजी निवेश करें। कार्यक्षेत्र में विरोधियो द्वारा किसी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है सावधानी बनाए रखें। जो लोग खेल जगत से जुड़े हैं उनके लिए समय अनुकूल है किसी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। छात्रों को मनोवांछित परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार में सुख शांति बनी रहेंगी। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन खास रहेगा।
👉🏽 आज क्या न करें- आज विवाद से बचें।
🤷🏻‍♀️ आज का मंत्र-आज तुलसी को दीप जलाये, इससे आर्थिक समस्या सुधरेगी।
🦁 सिंह राशि : वाले आज भाग्य आपका पूरा पूरा साथ देगा। कार्यक्षेत्र में किसी बड़ी महत्वपूर्ण योजना को पूर्ण करने में सफल रहेंगे।आर्थिक लाभ होगा। नौकरी व्यापार में सफलता प्राप्त होगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे कला के क्षेत्र से जुड़े जातक अपनी बड़ी पहचान बनाने में सफल होंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है मेहनत का फल प्राप्त होगा। परिवारजनों के साथ बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है प्रेमी संग समय बिताएंगे।
👉🏽 आज क्या न करें- आज वाणी पर सयंम रखें।
🤷🏻‍♀️ आज का मंत्र-आज वाणी पर सयंम रखें।
👰🏻‍♀ कन्या राशि : वालों आज आपके लिए महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। पूर्व में अटकी योजनाएं कठिन मेहनत की वजह से सुचारु रूप से शुरू होंगी। आर्थिक वृद्धि के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में कई महत्वपूर्ण योजनाओं को पूरा करने के लिए संघर्ष का का सामना करना पड़ सकता है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है आपके प्रभाव में वृद्धि होगी l परिवार के साथ मौज मस्ती में समय बिताएंगे संतान से प्रसन्नता प्राप्त हुई। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है।
👉🏽 आज क्या न करें-आज सात्विक खाना खाएँ
🤷🏻‍♀️ आज का मंत्र- आज नीले रंग के पुष्प का दान करें।
⚖️ तुला राशि : आज चुनौतीपूर्ण रहेगा। आज कई जटिल समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में एक के बाद एक चुनौती का सामना करने से तनाव उभर सकता है। सूझबूझ से काम लें व कुशलता से कार्य करें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। सोच समझकर पूंजी निवेश करें। छात्रों के लिए समय कठिन है कठिन परिश्रम के बाद कम सफलता का योग बन रहा है। पारिवारिक माहौल ठीक ठाक रहेगा पति पत्नी के संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन खास नहीं है।
👉🏽 आज क्या न करें- आज दोस्तों से मारपीट न करें।
🤷🏻‍♀️ आज का मंत्र- आज भगवान शिव की पूजा करें और उन्हें सफेद चंदन चढ़ाएँ
🦂 वृश्चिक राशि : आज आपके लिए खास रहेगा। कई बड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं को पूर्ण करने में विशेष परिश्रम करेंगे, जिससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में नई पहचान बनेगी। उच्चाधिकारियों के प्रशंसा के पात्र बनेंगे। नौकरी व्यापार के लिए समय बेहतर सिद्ध होगा धन लाभ के कई अवसर हाथ आएंगे। सरकारी नौकरी में प्रमोशन के या अच्छे स्थान पर परिवर्तन का योग बन रहा है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा किसी महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी। परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत करेंगे प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
👉🏽 आज क्या न करें- आज अनावश्यक खर्चों से बचना होगा।
🤷🏻‍♀️ आज का मंत्र-आज हनुमान जी की पूजा करेंगे तो धन लाभ होगा।
🏹 धनु राशि : आज कार्यक्षेत्र में मेहनत के बाद ही सफलता प्राप्त होगी। विरोधी आप के लिए चुनौती खड़ी कर सकते हैं। सावधानी बनाए रखें। व्यावसायिक दृष्टि से समय अनुकूल नहीं है। सोच समझकर ही किसी योजना में पूंजी निवेश करेंl आर्थिक दृष्टि से आज आप परेशान रह सकते है। विद्यार्थियों के लिए समय चुनौतीपूर्ण है। पढ़ाई लिखाई में मन थोड़ा कम लगेगा। परिवार एक माहौल ठीक ठाक रहेगा दाम्पत्य जीवन में तनाव उभर सकता है। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है भविष्य की रणनीति बनाएंगे।
👉🏽 आज क्या न करें- आज वाणी पर संयम रखें।
🤷🏻‍♀️ आज का मंत्र- आज मां लक्ष्मी की पूजा करें और दान दें।
🐊 मकर राशि : आज आपके लिए अनुकूल रहेगा। कार्यस्थल पर पूरे जोश के साथ क्रियाशील बने रहेंगे। अपने कार्यों में नई रणनीति से आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे। व्यवसायिक दृष्टि से आज का दिन उत्तम है। शेयर बाजार में पैसा लगाने पर आर्थिक लाभ की स्थिति बन सकती है। कामकाज के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय बेहतर है। पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा। परिवार के साथ घूमने फिरने का प्रोग्राम बन सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। एक दूसरे के प्रति समर्पण की भावना बढ़ेगी।
👉🏽 आज क्या न करें- आज शराब के सेवन से बचें
🤷🏻‍♀️ आज का मंत्र- सरसों के तेल का दीपक दक्षिण कोण पर जलायें।इससे लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।
⚱️ कुम्भ राशि : आज कार्यक्षेत्र में संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से दबाव बना सकते हैं। संयम से काम लें। व्यावसायिक दृष्टि से समय अनुकूल नहीं है। बिना सोचे समझे पूंजी निवेश न करें। आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाहन आदि भी सावधानीपूर्वक चलाएं। आज का दिन कोई नया कार्य शुरू करने से बचें। विद्यार्थियों का किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता न मिलने से मन में तनाव रह सकता है। पारिवारिक संबंधों में प्रेम बढ़ेगा। माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों के लिए समय ठीक ठाक है।
👉🏽 आज क्या न करें-आज नया कपड़ा किसी को न दें।
🤷🏻‍♀️ आज का मंत्र- आज रोज पूजा पाठ करेंगे तो मन की शांति मिलेगी।
🐬 मीन राशि : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रह सकता है। कार्यक्षेत्र में कई बड़े महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। किंंतु सावधानी बनाए रखें। काम में चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है। आर्थिक योजनाओं में पूंजी निवेश करेंगे। नई योजनाओं को नई दिशा देने का प्रयास करेंगे। व्यापारिक क्षेत्र में जल्दबाजी से बचें। अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। छात्रों को इच्छित परिणाम पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। परिवार में सुख शांति बनी रहेंगी। प्रेम संबंधों मैं भी उतार चढ़ाव बना रहेगा किंतु आपसी विश्वास बढ़ेगा।
👉🏽 आज क्या न करें- आज शराब का सेवन करें।
🤷🏻‍♀️ आज का मंत्र- आज आदित्य ह्रदय स्रोत का पाठ करेंगे तो सम्मान मिलेगा।
(Don’t copy my page)
✍🏼 नोट : हमारे द्वारा भेजी गई राशिफल में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी नजदीकी पंडित जी या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।
🤷🏻‍♀ आज जिन भाई-बहनों का जन्मदिन या शादी की सालगिरह है उन सभी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ

Related Articles

Back to top button