मध्य प्रदेश

अतिथि शिक्षक को नौकरी पृथक किए जाने के विरोध में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
बटियागढ । जनपद पंचायत बटियागढ अंतर्गत आने वाले शास.उ. मा. फुटेराकला विद्यालय अतिथि शिक्षक नितिन राय को जातिवाद एवं भेद भाव करके स्कूल की प्रिंसिपल नीतू पाठक के द्वारा झूठ अनुशासनहीनता का आरोप लगाकर स्कूल से निलंबित किया। भीम आर्मी स्कूल के बच्चों एवं अतिथि शिक्षको एब युवा वरिष्टों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सोपा गया घटना तहसील बटियागढ़ ग्राम फुटेरा कला की है। भीम आर्मी जिला अध्यक्ष नवीन बौद्ध ने कहा ग्राम के सभी शासकीय स्कूलों में बच्चों से झाड़ू लगवाई जा रही है खाने की थाली धुलाई जा रही है एवं पूरे स्कूल में गंदगी फैली हुई है जिला शिक्षा अधिकारी इन सभी बातों को ध्यान में रखें और जल्द से जल्द कार्यवाही की जाए कार्रवाही नहीं होने पर अतिथि शिक्षकों द्वारा एवं भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी का घेराव किया जाएगा इस ज्ञापन में अधिक संख्या में स्कूल के बच्चे नितिन राय, आजाद समाज पार्टी जिला अध्यक्ष गगन बौद्ध, भीम आर्मी जिला उपाध्यक्ष नितिन बौद्ध, जिला सचिव धर्मेंद्र अहिरवार, महेश, सौरव, सुनील अहिरवार एवं अधिक संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं ग्राम की लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button