साईखेडा में जन आशीर्वाद यात्रा का आगमन रविवार को

रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
साईखेड़ा। भाजपा प्रदेश संगठन के आह्वान पर पूरे प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा जी के निर्देशन, यात्रा प्रभारी व सांसद राव उदयप्रताप सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष इंजि• अभिलाष मिश्रा के मार्गदर्शन, यात्रा जिला संयोजक राव वीरेंद्र सिंह एवं यात्रा सहसंयोजक डां• हरिगोविन्द सिंह पटेल के संयोजन मे गाडरवारा विधानसभा मे किया जा रहा है।
जिससे केन्द्रीय केबिनेट कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, जिला प्रभारी अमिता चपरा की मुख्य अतिथ्य होगे । 17 सितम्बर 2023, रविवार को दोपहर 2 बजे, पुरानी मंडी गाडरवारा में हो रहा है । जहां से यात्रा में मोटर साईकिल रैली भी शामिल होगी ।
उसके बाद भाजपा मंडल सांईखेडा अंतर्गत रथ सभा ग्राम कामती 2:45 बजे, ग्राम देवरी मिढवानी 3:15 बजे, बनवारी तिराहा 3:30 बजे एवं अंत मे नगर सांईखेडा में बिशाल जन सभा का आयोजन सायं 4 बजे नगर परिषद प्रांगण साईखेडा में आयोजन हो रहा है
जिसमें बरिष्ठ नेतागण, विधानसभा में निवासरत प्रदेश समिति सदस्य, जिला पदाधिकारी व कार्यकारिणी, मंडल पदाधिकारी व कार्यकारिणी, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक,आई टी सेल प्रभारी, समस्त मोर्चा पदाधिकारी व कार्यकारिणी, समस्त प्रकोष्ठ, मातृ शक्ति, जनप्रतिनिधि गण, बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री, पन्ना प्रमुख, पन्ना समिति एवं जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता, आमजन मोजूद रहेगे। पूव बिधायक गोविंद सिंह पटेल, साधना स्थापक, नरेश पाठक, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गौतम पटेल, नगर परिषद अध्यक्ष स्वाति सचिन अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष कीरत सिंह पटेल ने कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।



