मध्य प्रदेश

भोजपुर शिव मंदिर में महादेव उत्सव का किया आयोजन

महादेव नटराजन नृत्य, बरेदी आदिवासी रही धूम,लोकनृत्य रहे दर्शकों के आकर्षण के केंद्र
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। पिछले दो साल के बाद इस वर्ष महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में रायसेन जिले के विश्व प्रसिद्ध भोजपुर शिव मंदिर प्रांगण में महादेव उत्सव का रंगारंग आयोजन किया गया।
“महादेव” उत्सव का कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे तथा जिला पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। “महादेव” उत्सव के तहत शिव सत्य की कला अभिव्यक्तियाँ का आयोजन के पहले दिन कलाकारों द्वारा लोकगायन, शिव केंद्रित नृत्य नाटिका और बधाई एवं बरेदी लोकनृत्य की प्रस्तुति दी गई।यह सभी नटराजन नृत्य लोकनृत्य शिव स्तुति ने दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ी।इन नृत्यों ने जमकर तालियां बटोरी।बुधवार को अन्तर्राष्टीय स्तर का आयोजन होगा।जिसमें देश नामी गिरामी कवि कुमार विश्वास सहित कई ख्यातिनाम कवि हास्य कवि व्यंग्यात्मक रचनाओं की रंगारंग प्रस्तुति देंगे।

Related Articles

Back to top button