सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद भागवत कथा ज्ञान गंगा यज्ञ को लेकर निकाली भव्य कलश यात्रा
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान गंगा यज्ञ 7 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है जिसको लेकर शनिवार को बाजे गाजों के साथ दशहरा मैदान मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई जो सागर भोपाल मुख्य मार्ग से होते हुए कथा स्थल स्टेट बैंक दिग्विजय कालौनी पहुँची। यात्रा में बड़ी संख्या में माताएं एवं नगर के धर्मप्रेमी बंधु जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
कलश यात्रा में कन्याएं एवं महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थी। मुख्य यजमान शिवनारायण नीखरा, अभिषेक नीखरा अपने सिर पर श्रीमद् भागवत लेकर चल रहे थे जिसका विभिन्न स्थानों पर धर्म प्रेमी बंधुओ, समाजसेवी संस्थाओं ने भव्य अगवानी करते हुए आरती उतारी और पुष्प वर्षा की। विशेष रूप से नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष संजय सोलंकी व यादव महासभा के वीरू यादव द्वारा फूल बरसा कर पूजा अर्चना की। शोभायात्रा में महिला एवं पुरुष व बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए ।
संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान गंगा यज्ञ 7 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। 14 अक्टूबर को शाम 4 बजे भंडारा आयोजित किया जाएगा। जिसमें कथा वाचक पीठाधीश्वर महंत पंडित विपिन बिहारीदास तीखी वाणी के श्रीमुख कथा का वाचन किया जाएगा ।
कथा की आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है पूरे शहर को फ्लेक्स बैनर से सजाया गया है।
शोभा यात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, पूर्व अध्यक्ष मलखान सिंह जाट, जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र पटेल,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कमल साहू, पार्षद राजेश यादव, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष संजय सोलंकी, पूर्व नपा उपाध्यक्ष विजय पहलवान, भगवानसिंह लोधी, पंडित ऋषिराज शर्मा, नवलकिशोर बबलू यादव, वीरेंद्रसिंह, सचिन सिंह तोमर, रामस्वरूप गुप्ता, नपा उपाध्यक्ष सुदर्शन घोषी, पार्षद ओमकार यादव एसके तिवारी एड., गुलाब रजक, महेंद्र यादव, नरेंद्र यादव, उपेंद्र सिंह ठाकुर, विपिन सिंह तोमर, अनिल यादव, जितेंद्र सिंह, नीरज यादव, राजू यादव, सुनील राय, देवेंद्र राजपूत सहित सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

